सरकार हमसे बात करने आ गई, संसद कूच से पहले CJP का बहुत बड़ा दावा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के जंतर मंतर से लेकर संसद तक कॉकरोच जनता पार्टी या CJP पैदल मार्च निकालने जा रही है। इसके चलते पुलिस मुस्तैद और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। CJP का कहना है कि सरकार ने पहली बार बात करने की कोशिश की है।

Jantar Mantar
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके

CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद तक मार्च की तैयारी की है। इसी बीच पार्टी ने सोमवार को दावा किया है कि सरकार ने पहली बार बातचीत की कोशिश की है। हालांकि, इसे लेकर केंद्र की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर सीजेपी लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।

हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, सीजेपी के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि केंद्र सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर बातचीत की कोशिश की है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि किस मंत्री या अधिकारी की तरफ से बातचीत की अपील की गई है। वहीं, सरकार ने अब तक इसपर आधिकारिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सोनम वांगचुक ने की थी मांग

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने मांग की थी कि अगर सांसद मॉनसून सत्र में पेपर लीक मुद्दे को उठाते हैं, तो वह भूख हड़ताल खत्म कर देंगे। साथ ही उन्होंने मांग की थी कि अगर तबीयत के कारण वह मार्च में नहीं जा पाते हैं, तो सांसद और पार्टियों के नेता अस्पताल में आकर मुलाकात करें और आश्वासन दें।

उन्होंने कहा था, 'आप में से कई लोग पूछ रहे थे कि मैं अपना अनशन कब खत्म करूंगा। जैसा कि समर्थकों को पहले बताया गया है कि अगर ये शर्तें मानी जाती हैं तो मैं 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म कर सकता हूं।'

उन्होंने लिखा, 'पहला, अगर सरकार हाल ही में शिक्षा व्यवस्था में हुए पेपर लीक जैसे फेलियर की जवाबदेही स्पीकर करती है। या अगर मैं और सीजेपी नेतृत्व संसद के द्वार पर पहुंचते हैं, जहां माननीय सांसद और अलग-अलग दलों के नेता हमें आश्वासन दें कि इस मुद्दे को संसद में उठाया जाएगा।'

उन्होंने लिखा, 'या अगर स्वास्थ्य या किसी अन्य कारणों से नहीं आ पाते हैं, तो माननीय सांसद और अलग-अलग दलों के नेता अस्पताल आएंगे और आश्वासन देंगे।'

अनशन की तैयारी

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा, 'भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है। पिछले 10-12 सालों से इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं। जंतर-मंतर पर एक महीने तक बैठकर आप लोगों ने लोकतंत्र को फिर से ज़िंदा किया है। देश भर से लोग आ रहे हैं। जब मैं अमेरिका में था, तो लोग मुझसे कहते थे कि कोई भी सड़कों पर नहीं उतरेगा कि यह सिर्फ सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बनकर रह जाएगा। आज जंतर-मंतर की ओर जाने वाली चारों सड़कों को देखिए; वे पूरी तरह से भरी हुई हैं... संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता।'

सुरक्षा तैनात

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अत्यधिक सतर्क है। जंतर-मंतर, संसद और अन्य प्रमुख स्थानों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्राधिकारियों ने नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा ने रविवार को जारी परामर्श में कहा, 'दिल्ली पुलिस स्पष्ट करती है कि इस तरह के किसी भी विरोध मार्च या जुलूस के लिए न तो अनुमति मांगी गई है और न ही दी गई है।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसरकार हमसे बात करने आ गई, संसद कूच से पहले CJP का बहुत बड़ा दावा