‘सौरव दास से मुझे मिलने नहीं दिया जा रहा’ पुलिस हिरासत में CJP नेता, वकील ने दी ये बड़ी जानकारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों नेता CJP समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। वहीं हिरासत में लिए जाने के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका का वीडियो भी सामने आया

कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों नेता CJP समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। वहीं हिरासत में लिए जाने के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका का वीडियो भी सामने आया। इस वीडियो में अशुतोष रांका ने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रोटेस्ट जंतर-मंतर पर ही होगा। आज 10 लोग आए हैं, कल 1000 आएंगे, परसों 10,000 आएंगे।' वहीं सीजेपी नेतओं को हिरासत में लिए जाने के बाद अब एक नई जानकारी सामने आई है।
वकील ने दी ये जानकारी
CJP के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास को हिरासत पर उनके वकील एडवोकेट पुष्प शर्मा ने बताया कि, "सौरव दास और आशुतोष रांका समेत 14 लोगों को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया गया और उन्हें जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन में रखा गया है। सौरव से मेरी आखिरी बातचीत में, उसने मुझे बताया कि वह भी अंदर है। मुझे नहीं पता कि उसे कब तक अंदर रखा जाएगा। मैंने बाहर खड़े पुलिस अधिकारियों से बात की। उन्होंने भी कहा कि इसमें कुछ समय लगेगा। मुझे अभी तक उससे मिलने की इजाज़त नहीं मिली है। "
सरकार ने लिया ये फैसला
बता दें कि, 12 अक्टूबर सोमवार को केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया था। जुलाई में जंतर-मंतर पर ही कॉकरोच पार्टी का धरना हुआ था।गृह मंत्रालय की बनाई कमेटी की सिफारिश पर दिल्ली का रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड प्रदर्शन तय किए गए हैं। वहीं सरकार के इस फैसले के बाद कॉकरोट जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका आज जंतर-मंतर पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- तिरंगा लहराना कब से वायलेशन हो गया? जो भी ये सोचता है तिरंगा लहराना जंतर-मंतर पर वायलेशन है, वो देशद्रोही है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे ही देश में, भारत देश में तिरंगा लहराना कानून का उल्लंघन कब से हो गया? यह तानाशाह मानसिकता का सबसे बड़ा उदाहरण है।

