अब बीसीआई चीफ के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार कॉकरोच, मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नालसार यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ विवाद, बीसीआई अध्यक्ष मनन मिश्रा का पीछा छोड़ता नजर नहीं आ रहा है। अब कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग उठाई है।

Manan Mishra Saurav Das
मनन मिश्रा के खिलाफ आवाज उठा रहे काॅकरोच के प्रवक्ता सौरव दास।

नालसार यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ विवाद, बीसीआई अध्यक्ष मनन मिश्रा का पीछा छोड़ता नजर नहीं आ रहा है। अब कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग उठाई है। सौरव दास ने कहाकि ‘लीगल कॉकरोच’, 20 अगस्त दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे मनन मिश्रा के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मनन मिश्रा के इस्तीफे की भी मांग उठाई है। दास ने कहाकि यह विरोध प्रदर्शन ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन द्वारा बुलाया गया है। उन्होंने हर उस शांतिपूर्ण विरोध का समर्थन किया जो जवाबदेही मांगता है और पद में आचरण के उच्च मानक स्थापित करता है।

सौरव दास क्या बोले

सौरव दास ने आगे कहाकि बॉम्बे बार एसोसिएशन ने मंगलवार को मनन मिश्रा के इस्तीफे की भी मांग की। दिन की शुरुआत में, बॉम्बे बार एसोसिएशन ने एनएएलएसएआर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के छात्रों के खिलाफ बीसीआई चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा की कार्रवाइयों की कड़ी निंदा की थी। बार संस्था ने उनके माफीनामे पर भी फटकार लगाई और कहाकि यह केवल मौजूदा हालात को शांत करने की कोशिश थी। 18 अगस्त को जारी लेटर में एसोसिएशन ने कहाकि इस माफी में उनके कृत्यों पर पछतावा नहीं झलक रहा है। बल्कि होना यह चाहिए कि मनन मिश्रा बीसीआई चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दें। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बीसीसीआई चेयरमैन मनन मिश्रा और सीजेआई सूर्यकांत के उनके कॉन्वोकेशन का हिस्सा बनने को लेकर आपत्ति जताई थी।

बीसीआई का आदेश

इसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया, यानी बीसीआई के अध्यक्ष मनन मिश्रा ने एक आदेश पारित किया। इसमें कहा गया कि सभी राज्य विधिज्ञ परिष नालसर लॉ यूनिवर्सिटी के 2026 में पास होने वाले किसी भी ग्रेजुएट को अगले आदेश तक अधिवक्ता के रूप में नामांकित न करें। हालांकि बाद में इसको लेकर विवाद बढ़ने पर बीसीआई ने यह आदेश वापस ले लिया था। बाद में इसके लिए सीजेआई ने भी बीसीआई को कड़ी फटकार लगाई थी। उन्होंने इस मामले को अपने और छात्रों के बीच की बात कहा था।

बाद में दिया बयान

बाद में मनन मिश्रा ने नए बयान में कहाकि सदस्यों ने पहले जारी पत्र पर विस्तार से चर्चा की और छात्रों के पंजीकरण से संबंधित निर्देश को बदलने का फैसला आम-सहमति से लिया। उन्होंने कहाकि सभी छात्रों को उनकी पसंद के राज्य बार काउंसिल में पंजीकरण कराने का अधिकार होगा। बीसीआई ने यह भी कहा कि उसे विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि कुछ शिक्षक और बाहरी लोग निर्दोष छात्रों को कथित रूप से उकसाने में शामिल रहे। काउंसिल ने कहाकि किसी भी छात्र को उसकी गलती नहीं होने पर परेशानी नहीं भुगतने दी जाएगी।

माफी भी मांग ली

अब बीसीआई अध्यक्ष मनन मिश्रा ने इस मामले को लेकर माफी भी मांग ली है। मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस पर जारी एक बयान में कहा कि हाल के घटनाक्रम से विद्यार्थियों में चिंता पैदा हुई है। उन्होंने कहाकि यदि उनके किसी शब्द या संदेश से विद्यार्थियों की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका खेद है। बयान में कहा गया कि यदि मौजूदा विवाद से जुड़ी किसी बात, मेरे किसी शब्द या पत्र से हमारे विधि विद्यार्थियों की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं इसके लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करता हूं और माफी मांगता हूं। इसमें कहा गया कि यह बात कहने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। खेद जताना प्रतिष्ठा या अहंकार का विषय नहीं है। यह केवल इस बात को स्वीकार करना है कि हमारे विद्यार्थियों की भावनाएं और चिंताएं मायने रखती हैं।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअब बीसीआई चीफ के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार कॉकरोच, मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग