दिल्ली में नहीं घुस पाएंगे 'कॉकरोच', सभी राज्यों को भारत सरकार का निर्देश- खुफिया जानकारी दें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

CJP के प्रस्तावित दिल्ली मार्च से पहले गृह सचिव गोविंद मोहन ने देशभर के पुलिस प्रमुखों को पत्र लिखा है। उन्होंने दिल्ली पुलिस के साथ खुफिया जानकारी साझा करने और समन्वय बढ़ाने को कहा।

CJP के दिल्ली मार्च से पहले अलर्ट, गृह सचिव ने सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों को लिखा पत्र
CJP के दिल्ली मार्च से पहले अलर्ट, गृह सचिव ने सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों को लिखा पत्र

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली में प्रस्तावित प्रोटेस्ट को लेकर खुद भारत सरकार एक्टिव है। दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने देशभर के पुलिस प्रमुखों को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस से दिल्ली पुलिस के साथ खुफिया जानकारी शेयर करने और समन्वय बनाए रखने को कहा है। यह पत्र 10 अक्टूबर को प्रस्तावित मार्च से पहले लिखा गया है।

गोविंद मोहन ने पत्र में कहा कि CJP को प्रदर्शन की अनुमति स्पष्ट रूप से नहीं दी गई है। इसके बावजूद विश्वसनीय खुफिया सूचनाएं मिली हैं कि संगठन और उसके समर्थक कानूनी आदेशों की अवहेलना करते हुए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से दिल्ली में अनधिकृत तरीके से प्रवेश करने की कोशिश कर सकते हैं। पत्र में आशंका जताई गई कि इससे सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

गृह सचिव ने पत्र में क्या कहा?

गोविंद मोहन ने अपने पत्र में CJP और उसके समर्थकों, संगठनों तथा इससे जुड़े व्यक्तियों के पिछले आयोजनों का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, पहले के आयोजनों में कानूनी निर्देशों का पालन नहीं करने का रिकॉर्ड रहा है। पत्र में कहा गया कि ऐसी घटनाओं के कारण दिल्ली में सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा और कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई। इसी आशंका को देखते हुए गृह सचिव ने देशभर के पुलिस प्रमुखों से दिल्ली पुलिस के साथ खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान और आपसी तालमेल पर जोर दिया।

दो महीने पहले भी हुआ था ऐसा प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस की संयुक्त आयुक्त नूपुर प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि अभिजीत दीपके के नेतृत्व वाले संगठन CJP को प्रदर्शन की अनुमति क्यों नहीं दी गई। उन्होंने कहा था कि करीब दो महीने पहले इसी तरह के प्रदर्शन के लिए संगठन को अनुमति दी गई थी, लेकिन उस दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया था। इसी वजह से इस बार अनुमति नहीं दी गई।

प्रदर्शन की अनुमति के लिए समय पर आवेदन नहीं

नूपुर प्रसाद के मुताबिक, CJP ने प्रदर्शन की अनुमति के लिए कुछ दिन पहले ही आवेदन किया था। जबकि तय नियमों के अनुसार, पुलिस को कम से कम 10 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य है, ताकि सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की जा सकें। इसी मामले में अनुमति नहीं मिलने और संभावित रूप से नियमों की अवहेलना की आशंका के बीच केंद्रीय गृह सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस से दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय करने को कहा है।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिल्ली में नहीं घुस पाएंगे 'कॉकरोच', सभी राज्यों को भारत सरकार का सीधा निर्देश