सालों बाद संसद तक पहुंचा मार्च, कॉकरोच के सामने पुलिस के इंतजाम नाकाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CJP Parliament March: कॉकरोच जनता पार्टी का मार्च संसद भवन तक पहुंच गया है। लोगों को रोकने के लिए लाठी और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा है। कई साल बाद किसी मार्च को संसद तक पहुंचने से दिल्ली पुलिस नहीं रोक पाई।

Cockroach Janta Party CJP Sansad March
Cockroach Janta Party CJP Sansad March

CJP Parliament March: दिल्ली पुलिस के सारे सुरक्षा इंतजाम सोमवार को तब नाकाम साबित हुए, जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का संसद मार्च सच में संसद भवन के पास तक पहुंच गया। कई साल से पुलिस सारे संसद मार्च को संसद मार्ग थाने के पास रोक लेती थी। यह वर्षों बाद हुआ है कि कोई संसद मार्च संसद भवन के पास तक पहुंच गया हो। सुरक्षा बलों ने लोगों को और आगे बढ़ने से रोकने के लिए संसद के सामने रेल भवन और कृषि भवन के गोलंबर के पास लाठीचार्च और आंसू गैस फायर किया है। मार्च के नजदीक आने की जानकारी मिलते ही संसद का गेट सुरक्षा बलों ने बंद कर दिया। संसद के अंदर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। जवानों ने कई स्तर का सुरक्षा घेरा बना रखा है। संसद के मानसून सत्र की आज ही शुरुआत हुई है। सदन में पेपर लीक और राम मंदिर से दान चोरी के मसले पर विपक्ष के लगातार हंगामे की वजह से लोकसभा और राज्यसभा मंगलवार के लिए स्थगित कर दी गई है।

संसद भवन के सामने की सड़क पर आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद अफरातफरी के बीच भाग रहे लोगों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है। प्रेस क्लब, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब और रिजर्व बैंक के पास संसद की तरफ बढ़ रहे लोगों को लाठी और आंसू गैस के इस्तेमाल से रोका जा रहा है। पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार खुद संसद मार्ग थाना में बैठकर हालात की निगरानी कर रहे हैं। इस बीच सरकार और आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है।

सोनम वांगचुक के कहने पर अभिजीत दीपके ने अनशन तोड़ा

नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन शुरू किया था। आंदोलन के 23वें दिन कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का तीन दिन पुराना अनशन टूट गया है। उन्हें वांगचुक की तरफ से अनशन तोड़ने का संदेश मिलने की बात कही गई है। सोनम ने अनशन तोड़ने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं, जिसमें प्रधान का इस्तीफा शामिल नहीं है। सरकार ने आंदोलन को खत्म करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी को बातचीत के लिए बुलाया था। पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका सरकार के बुलावे पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बात करने गए थे।

Jantar Mantar Protest LIVE: CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठी और आंसू गैस के गोले, पुलिस बोली- हिंसा नहीं की

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास ने ट्वीट किया है कि दो घंटे इंतजार करवाने के बाद उनसे 10 मिनट की मुलाकात में केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया है कि सरकार के अंदर उनकी मांगों पर चर्चा की जाएगी। सौरव के साथ रहे आशुतोष रांका ने ट्वीट में बताया कि उन्होंने सरकार के पास 3 मांगें रखी हैं, जिसमें पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराए गए सोनम वांगचुक की अविलंब रिहाई, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और नीट पेपर लीक की वजह से जान देने वाले बच्चों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देना शामिल है।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसालों बाद संसद तक पहुंचा मार्च, कॉकरोच के सामने पुलिस के इंतजाम नाकाम