CJI सूर्यकांत को नाम लेकर घेरने लगी CJP, प्रदर्शन वाली बात पर जमकर सुना दिया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

धरना प्रदर्शन स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से की गई टिप्पणी पर कॉकरोच जनता पार्टी ने नाराजगी जाहिर की है। पार्टी के नेता सौरभ दास ने कहा है कि सीजेआई सूर्यकांत की बेंच को लोगों के संघर्ष के बारे में कुछ नहीं पता है।

CJI Suryakant
सीजेआई सूर्यकांत की तरफ से की गई टिप्पणी पर सीजेपी नाराज नजर आ रही है। (PTI Photo)

CJI सूर्यकांत अब बेंच की एक टिप्पणी के चलते कॉकरोच जनता पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। सीजेपी नेता सौरभ दास ने कहा है कि बेंच की तरफ से की गईं टिप्पणियां दिखाती हैं कि उन्हें लोगों के संघर्ष की कोई समझ नहीं है। खास बात है कि बीते कुछ दिनों से दास लगातार अदालत के फैसलों पर सवाल उठा रहे हैं। इस बार पार्टी ने धरना प्रदर्शनों को लेकर की गई शीर्ष न्यायालय की टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि धरना प्रदर्शनों को हमेशा के लिए कब्जा करके नहीं रखा जा सकता है। उस समय कारोबारी संगठनों की याचिका पर शीर्ष न्यायालय ने यह टिप्पणी की थी। अब सीजेपी इसी बात पर नाराजगी जता रही है।

CJP ने CJI को बनाया निशाना

सौरभ दास ने लिखा, 'भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत को कौन बताएगा कि किसी को भी किसी जगह पर कब्जा करने और हमेशा के लिए सड़क पर सोने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो भी तब जब हम ऐसे महंगाई वाले समय में जी रहे हैं? क्या सरकार की वजह से बने हालात और अदालत की नाकामी, या कहें कि मदद और उकसावे की वजह से कभी कभी बड़ी संख्या में लोग विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आते हैं?'

उन्होंने लिखा, 'किसी को भी कठोर कार्रवाई झेलने में मजा नहीं आता है। यह जानते हुए भी कि अदालत शायद ही प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए आगे आता है और सरकार या पुलिस पर लगाम लगाता है। इसके बाद भी वो ऐसा करते हैं, क्योंकि आगे बढ़ने का यही एक रास्ता है। खासौर से तब जब सरकार प्रदर्शनकारियों को बात करने तक नहीं बुलाती हैं।'

CJI सूर्यकांत की बेंच से पूछे सवाल

दास ने लिखा, 'चीफ जस्टिस कांत और उनकी बेंच की बातें एक ऐसी सोच दिखाती हैं जो हर सच्चाई से अलग है, लोगों के क्लास और जाति के संघर्षों को बिल्कुल नहीं पहचानती, जागने और हालात को समझने में नाकाम रही है और जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आएगी। अगर आप देखते हैं कि इतने सारे लोग बड़े खतरों के बावजूद बाहर आकर प्रोटेस्ट करने को तैयार हैं, तो यह समझने की कोशिश करें कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, बजाय इसके कि इन सभी सवालों, बातों और मनमाने नियमों को थोपकर उन्हें चुप कराने की कोशिश करें।'

उन्होंने पूछा, 'ज्ञानू और चुनाव आयोग में हुए फ्रॉड पर इस बेंच ने सरकार से कितने सवाल पूछे? बिल्कुल भी नहीं। यही बात पूरी कहानी बयां कर देती है।'

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट व्यापारियों की तरफ से प्रदर्शनों पर उठाए गए सवालों से जुड़ी याचिका समेत कई याचिकाओं पर सुनवाई हुई थी। तब संगठन के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा था कि अगर आप त्योहारों के दौरान बिक्री नहीं करते हैं, तो कारोबार पर असर पड़ता है। इससे हमारे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। मेरी गुजारिश है कि उन्हें कुछ लीक से हटकर समाधान खोजने चाहिए।

इसपर सीजेआई ने कहा, 'आप किसी जगह पर हर समय कब्जा नहीं कर सकते। अन्य प्रदर्शनकारी भी हैं। किसान, पत्रकार, वकील आदि कहां जाएंगे? मजदूर संघ कहां जाएंगे? बेघर लोग कहां जाएंगे? हर किसी को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है। इसके लिए एक निश्चित अवधि तय की जानी चाहिए।' साथ ही अदालत ने प्रदर्शन के अधिकार और व्यापार करने के बीच संतुलन पर जोर दिया था।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsCJI सूर्यकांत को नाम लेकर घेरने लगी CJP, प्रदर्शन वाली बात पर जमकर सुना दिया