अभिजीत दीपके गलत इंग्लिश पर हो गए ट्रोल, रांका की तारीफ में कर डाली चूक

लाइव हिन्दुस्तान
share

इससे पहले आशुतोष रांका और सौरव दास ने जंतर-मंतर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इससे जुड़ी एक तस्वीर को शेयर करते समय अभिजीत दीपके से एक गलती हो गई।

abhijeet dipke trolled
अभिजीत दीपके ट्रोल हो रहे है

कॉकरोचों के मुखिया यानी कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। वजह है उनकी अंग्रेजी को लेकर की गई एक गलती। बात यहां तक पहुंच गई है कि लोगों ने एक बार फिर उनकी बोस्टन यूनिवर्सिटी की डिग्री पर ही सवाल उठा दिए। इंग्लिश लिखने में हुई एक स्पेलिंग की गलती को लेकर लोग कह रहे हैं क्या अभिजीत दीपके बोस्टन से ऐसी ही अंग्रेजी सीख कर आए हैं।

दरअसल अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आशुतोष रांका की एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में रांका कुछ CJP सपोर्टर के साथ तिरंगा लहराते दिख रहे हैं। वहीं कुछ पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ते नजर आएं। बता दें कि रांका मंगलवार को अन्य CJP नेताओं के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे और परिसर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

दीपके से हो गई गलती

रांका को हिरासत में लिए जाने से पहले की तस्वीर को शेयर करते हुए दीपके ने लिखा, “आशुतोष रांका जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराते हुए।” उन्होंने आगे तिरंगे का और सैल्यूट करने वाला एक इमोजी भी बनाया। हालांकि इस दौरान वे एक गलती कर गए। अंग्रेजी में तिरंगा फहराने की स्पेलिंग उन्होंने ‘waving’ की जगह ‘waiving’ लिख दिया। फिर क्या था लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया।

क्या कह रहे लोग?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ लोग अभिजीत दीपके के बोस्टन से पढ़े होने पर सवाल उठाने लगे। वहीं कुछ लोग कहने लगे कि दीपके को अंग्रेजी भी नहीं आती। कई पोस्ट में रांका को डिटेन किए जाने का समर्थन जताते हुए लोगों ने सख्त एक्शन की मांग की। एक शख्स ने अभिजीत दीपके की भाषा में ही लिखा, “सीजेपी इट्स डन ब्रो!”

हिरासत में लिए गए रांका और दास

इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। दीपके ने एक पोस्ट में बताया कि अजिंक्य शिंदे समेत टीम के कई अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया है। दीपके ने कहा, “तिरंगा लिए कॉकरोच आज तड़के जंतर-मंतर में घुस गए, जिसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।”

उन्होंने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए उन्होंने कहा, "आप प्रतिरोध की आवाज को मिटा नहीं सकते (डी-नोटिफाई) नहीं कर सकते।" उनका इशारा जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध-प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने की तरफ था। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध-प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है और अब वहां प्रदर्शन नहीं हो पाएंगे। दीपके ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें CJP के नेता जंतर-मंतर में घुसने के लिए एक गेट से छलांग लगाते हुए और "भारत माता की जय" के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिसकर्मी दौड़कर उन्हें पकड़ते नजर आ रहे हैं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभिजीत दीपके गलत इंग्लिश पर हो गए ट्रोल, रांका की तारीफ में कर डाली चूक