आप किस्मतवाले हैं कि ऐसे LG मिले, बहुत डायनैमिक हैं; CJI सूर्यकांत ने की किसकी तारीफ

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share

सीजेआई सूर्यकांत शुक्रवार को आधिकारिक दौरे पर लद्दाख पहुंचे थे। पीटीआई भाषा के अनुसार, यह किसी मौजूदा प्रधान न्यायाधीश का केंद्र शासित प्रदेश का पहला दौरा है। उन्होंने रविवार को कारगिल में नए जिला अदालत परिसर का उद्घाटन भी किया था।

आप किस्मतवाले हैं कि ऐसे LG मिले, बहुत डायनैमिक हैं; CJI सूर्यकांत ने की किसकी तारीफ

CJI Suryakant: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत हाल ही में लेह पहुंचे थे। यहां उन्होंने लद्दाख के LG यानी लेफ्टिनेंट जनरल वीके सक्सेना की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल को पहुत डायनैमिक बताया है। साथ ही अधिकारियों से कहा था कि ऐसे प्रशासक का मिलना बहु किस्मत की बात है। उन्होंने रविवार को कारगिल में नए जिला अदालत परिसर का उद्घाटन भी किया था। सीजेआई ने कहा कि नया अदालत परिसर इस बात का भरोसा दिलाएगा कि कानून केवल इसलिए पहुंच से बाहर नहीं रहेगा, क्योंकि इलाका दुर्गम है।

बार एंड बेंच के अनुसार, सीजेआई कांत ने कहा, 'आपके उपराज्यपाल (लेफ्टिनेंट गवर्नर) डायनैमिक हैं। उनमें इसके लिए जुनून है। अब जब वे यहां प्रशासक के रूप में हैं, तो वास्तव में चमत्कार हो सकता है।' वाकया 28 मार्च का है, जब वह लेह की हॉर्टिकल्चर अधिकारी कुंजांग वांगमो से बात कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच फर्टिलाइजर समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

बाद में एलजी सक्सेना को संबोधित करते हुए सीजेआई ने कहा, 'आपकी चीफ हॉर्टिकल्चर ऑफिसर, वे भी बहुत समर्पित हैं। मैंने अभी उनसे कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना गतिशील प्रशासक मिला है।'

करगिल में अदालत

उद्घाटन के समय सीजेआई ने कहा कि लद्दाख में रहने वाले व्यक्ति के लिए कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अदालत कक्ष तक पहुंचना अक्सर बहुत मुश्किल होता है और इसके लिए कड़े प्रयास एवं धैर्य की जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा, 'इसी वजह से कारगिल में न्यायिक अवसंरचना के विकास का गहरा महत्व है। यहां स्थापित अदालत केवल न्याय दिलाने का स्थान नहीं है। यह इस बात का आश्वासन है कि प्रतिकूल परिस्थितियां संविधान की राह में बाधा नहीं हैं; और न्याय यहां भी उपलब्ध और सुलभ रहेगा।'

उन्होंने कहा, 'मुझे भरोसा है कि यह नया जिला अदालत परिसर रेगिस्तान में हरित भूमि की तरह होगा। एक ऐसी जगह, जहां अनसुना महसूस करने वाले लोग आकर अपनी बात कह सकेंगे। जहां बोझ से दबे हुए लोग समाधान पा सकेंगे। जहां अनिश्चितता के साथ आने वाले लोग स्पष्टता और आशा लेकर जा सकेंगे।'

CJI का पहला दौरा

सीजेआई सूर्यकांत शुक्रवार को आधिकारिक दौरे पर लद्दाख पहुंचे थे। पीटीआई भाषा के अनुसार, यह किसी मौजूदा प्रधान न्यायाधीश का केंद्र शासित प्रदेश का पहला दौरा है। लेह पहुंचने पर, प्रधान न्यायाधीश का उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली और उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों ने उनका स्वागत किया था।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें