Hindi NewsIndia NewsCJI Surya Kant says Advocates must continuously update themselves deal changing crime
चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने वकीलों को पढ़ने की दी सलाह, बोले- अपडेट रहने की जरूरत

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने वकीलों को पढ़ने की दी सलाह, बोले- अपडेट रहने की जरूरत

संक्षेप:

सीजेआई ने कहा, ‘हिसार में मेरा समय भले ही बहुत लंबा नहीं रहा हो लेकिन आपके साथ मेरे रिश्ते की अवधि अनंत है। मैं खुले तौर पर स्वीकार कर सकता हूं कि हिसार बार से मुझे जितना प्रेम और मार्गदर्शन मिला, वह बड़ी उपलब्धियां रही हैं।’

Jan 10, 2026 07:09 am ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने अपराध की बदलती प्रकृति से निपटने के लिए वकीलों को एक अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बदलते अपराधों और उभरती वैश्विक चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अधिवक्ताओं, विशेषकर युवा वकीलों को, स्वयं को लगातार अपडेट रखना चाहिए। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि अगर वकील ई-पुस्तकालय, डिजिटल संसाधनों और आधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस हों तो इससे न केवल उनकी दक्षता बढ़ेगी, बल्कि न्याय प्रदान करने की प्रणाली भी अधिक प्रभावी होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:जयशंकर का UN चीफ से मिलना था जरूरी, अमेरिका में 670 किलोमीटर की सड़क यात्रा

वह स्थानीय न्यायिक परिसर में हिसार बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार शाम सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें सीजेआई न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने हिसार जिले के पेतवाड़ गांव से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की थी और यहां वकालत भी की थी। उन्होंने कहा, ‘हिसार में मेरा समय भले ही बहुत लंबा नहीं रहा हो लेकिन आपके साथ मेरे रिश्ते की अवधि अनंत है। मैं खुले तौर पर स्वीकार कर सकता हूं कि हिसार बार से मुझे जितना प्रेम, स्नेह और मार्गदर्शन मिला, वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियां रही हैं।’

सीजेआई सूर्यकांत की क्या सलाह

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा, ‘आज अपराधों की दर और प्रकृति तेजी से बदल रही है। साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट घोटाले, ऑनलाइन धोखाधड़ी और प्रौद्योगिकी आधारित अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों में प्रभावी ढंग से बहस करने के लिए वकीलों को प्रौद्योगिकी की समझ और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण करने की क्षमता विकसित करनी होगी।’

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।