राहुल गांधी और खरगे को CJI सूर्यकांत ने दी क्या सलाह? नेता विपक्ष को लिखी चिट्ठी आई सामने; पढ़ें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने CJI सूर्यकांत से मुलाकात का समय मांगा था ताकि उनके समक्ष कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाया जा सके। हालांकि, CJI ने यह कहते हुए मुलाकात से इनकार कर दिया कि इस तरह के मुद्दे पहले ही SC में विचाराधीन हैं।

cji suryakant refuse to meet rahul gandhi
CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी से मिलने से कर दिया इनकार, वजह भी बताई

देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस के सांसदों से मुलाकात करने से इनकार करते हुए सोमवार को कहा है कि उच्चतम न्यायालय के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और हर भारतीय नागरिक को न्यायालय का रुख करने का अधिकार है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे अपने जवाबी पत्र में जस्टिस सूर्यकांत ने लिखा है कि लंबित मामलों पर चर्चा के लिए बैठक करना 'शक्तियों के बंटवारे' के सिद्धांत का उल्लंघन होगा और यह न्यायिक नैतिकता और मर्यादा के खिलाफ होगा।

दरअसल, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने पत्र लिखकर चुनाव आयोग के संबंध में अपनी चिंताओं से अवगत कराने और इस संबंध में हस्तक्षेप का अनुरोध करने के लिए CJI सूर्यकांत से मिलने का समय मांगा था लेकिन मुख्य न्यायाधीश ने समय देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को लिखे खत में कहा कि आपके पत्र में उठाए गए मुद्दों से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट के पास कोई प्रशासनिक अधिकार नहीं है। इसके साथ ही CJI ने विपक्षी नेताओं को सलाह दी है कि वे ज्ञापन सौंपने के बजाय अनुच्छेद 32 के तहत कोर्ट की न्यायिक शक्तियों का इस्तेमाल करें।

खुद जाकर या कभी भी ई-फाइलिंग कीजिए

CJI ने ये भी कहा कि इसी तरह के मामले 13 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं। उन्होंने पत्र में सलाह दी कि राहुल गांधी और खरगे आज सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच खुद जाकर या कभी भी ई-फाइलिंग के ज़रिए याचिकाएं दाखिल कर सकते हैं। अपनी चिट्ठी में CJI ने भरोसा दिलाया है कि ऐसी किसी भी याचिका पर कानून के अनुसार जल्द से जल्द सुनवाई की जाएगी।

इस विषय पर बातचीत करने का औचित्य नहीं

इससे पहले तक कांग्रेस नेताओं को उम्मीद थी कि सोमवार को मुख्य न्यायाधीश से उनकी मुलाकात होगी। इसीलिए खरगे और राहुल गांधी पहले ही कह चुके थे कि सोमवार को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष अपनी बात रखेंगे लेकिन मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें बताया है कि जिस मुद्दे पर वे मिलना चाहते हैं उस पर न्यायालय में सुनवाई चल रही है, इसलिए इस विषय पर बातचीत करने का औचित्य नहीं है।

SC तक विपक्ष का मार्च

बता दें कि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था और अपनी चिंताओं से अवगत कराया था। इस बीच, इंडिया गठबंधन के नेता सोमवार को राहुल गांधी की अगुवाई में बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने निकालने के अपने फैसले पर अटल हैं। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने सभी लोगों से इस मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह मताधिकार को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने इसे 'करो या मरो' की लड़ाई बताते हुए लोगों से लोकतंत्र को बचाने के लिए मार्च में शामिल होने का आह्वान किया है।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen

प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।

अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन' रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन' है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराहुल गांधी और खरगे को CJI सूर्यकांत ने दी क्या सलाह? चिट्ठी आई सामने; पढ़ें