CJI बोले- मैं नहीं मिलूंगा; फिर क्यों राहुल गांधी हो गए खुश; तारीफ कर दी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीजेआई सूर्यकांत को मुलाकात के लिए पत्र लिखा था। साथ ही विपक्षी गठबंधन INDIA की तरफ से भी पत्र भेजा गया था। हालांकि, इसके बाद सीजेआई ने दलों से मुलाकात के लिए मना कर दिया है।

CJI Surya Kant
कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों ने सीजेआई सूर्यकांत से मिलने के लिए समय मांगा था।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश CJI सूर्यकांत ने उन्हें आगे का रास्ता दिखा दिया है। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब सीजेआई ने विपक्षी दलों से मुलाकात शाम करने से मना कर दिया है। हालांकि, इसकी वजह अब तक आधिकारिक रूप से नहीं बताई गई है। विपक्षी दल शाम 4 बजे सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च निकाल सकते हैं।

सोमवार को राहुल गांधी ने कहा, 'हम सीजेआई का सम्मान करते हैं, सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं। हम खुश हैं कि उन्होंने हमें आगे का रास्ता दिखा दिया। क्योंकि यह कहना कि आप याचिका दाखिल कर सकते हैं, ये आगे का रास्ता दिखाना है। यह जंग कई मोर्चों पर लड़ी जा रही है। पहली धारणा है, दूसरी मानसिक, तीसरी कानूनी, चौथी राजनीतिक है। हम सभी मोर्चों पर लड़ रहे हैं। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि हम हर मोर्चे पर जीत रहे हैं।'

CJI का जवाब

दरअसल, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा था, 'पत्र उनका परसों का है। मैं कल बाहर था, तो उनका पत्र मुझे मिला था। मैंने रात में उसका जवाब दे दिया है। मैंने कुछ कारण उसमें दिए हैं, जिसमें मैंने अपनी असमर्थता जताई है कि मैं मिल नहीं पाऊंगा।' कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'देखिए पत्र में क्या है, ये आप उनको पूछिए। मैंने उस पत्र की गोपनीयता बनाए रखी है।'

उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के द्वार सभी के लिए खुले हैं। कोई भी याचिका, चाहे आम नागरिक है या माननीय सदस्य है। कोई भी है। भारत के हर नागरिक का अधिकार है, हमारे पास आएं। हम कानून की व्यवस्था को और कानून के अनुरूप समस्या की सुनवाई करेंगे और जो जिसको बनता है, उसे उसका अधिकार देंगे।'

राहुल गांधी का अगला प्लान

हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि राहुल गांधी भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे या नहीं। हालांकि, SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ पहले ही शीर्ष न्यायालय में याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं। वहीं, इनकी सुनवाई कर रहीं बेंच की अगुवाई भी सीजेआई ही कर रहे हैं।

वार्ता के अनुसार, गांधी ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश से उन्होंने मिलने का समय मांगा था लेकिन मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें याचिका दायर करने के लिए कहा है और विपक्षी दल मिलकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई देश के भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए है वह युवाओं से अपील करते हैं कि वे देश में हो रही घटनाओं के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आएं।

उन्होंने कहा था, 'देखिए जो भी सरकार के खिलाफ खड़ा है। करोड़ों युवा हैं, जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं। जो संविधान को अपना धर्म मानते हैं, क्योंकि यह हिन्दुस्तान की आवाज है। सभी की आवाज को हम अपना धर्म मानते हैं और इसपर आक्रमण हो रहा है। आपको लगा रहा है कि एक दिन हम गए वहां पर पुलिस ने रोका, जंतर मंतर पर पुलिस ने रोका, आज हम जा रहे आज हमें रोकेंगे। आपको लगता है कि यह एक दिन की बात है। यह जो रजिस्टेंस है, यह एक दिन की बात नहीं है। हम लगातार करते जा रहे हैं और आप यह मत सोचिए कि पांच दिन पहले ही यह शुरू हुआ था।'

ज्ञानेश कुमार और एसआईआर विवाद

हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों के बीच टकराव का दावा किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि SIR के खिलाफ फैसले सभी की सहमति से नहीं लिए गए थे। साथ ही दावा किया गया था कि आयुक्तों ने कई मौकों पर फैसलों पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, बाद में चुनाव आयोग की तरफ से आए बयान में बताया गया था कि सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsCJI बोले- मैं नहीं मिलूंगा; फिर क्यों राहुल गांधी हो गए खुश; तारीफ कर दी