Hindi NewsIndia NewsCISF to have all women commando team for security of sensitive installations counter terrorist
स्पेशल ऑल-वुमन कमांडो टीम बनाने का फैसला, आतंकवाद को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

स्पेशल ऑल-वुमन कमांडो टीम बनाने का फैसला, आतंकवाद को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

संक्षेप: फिलहाल सीआईएसएफ में 12491 महिलाएं हैं, जो इसकी कुल ताकत का 8 प्रतिशत हैं। साल 2026 में 2,400 और महिलाओं की भर्ती होगी और आने वाले समय में भर्ती इस तरह की जाएगी कि बल में कम से कम 10 प्रतिशत महिलाएं हों।

Sun, 24 Aug 2025 08:22 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने आतंकवाद से लड़ने के लिए स्पेशल ऑल-वुमन कमांडो टीम बनाने का फैसला किया है। इस टीम में पहली बार 100 महिला कर्मियों को चुना गया है, जो देशभर के हवाई अड्डों की सुरक्षा करने वाली विमानन सुरक्षा समूह (ASG) का हिस्सा हैं। सीआईएसएफ 1.70 लाख कर्मियों का बल है और 69 हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो और कई अहम सरकारी व निजी इमारतों की सुरक्षा करता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:इसरो का एक और कारनामा, गगनयान मिशन के लिए पहला हवाई ड्रॉप टेस्ट पूरी तरह सफल

इन महिला कर्मियों को मध्य प्रदेश के बड़वाह में ट्रेनिंग सेंटर में 8 सप्ताह की स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग दी जा रही है। इस कोर्स में फिजिकल फिटनेस, हथियार चलाने की ट्रेनिंग, तनाव में गोलीबारी, दौड़, रस्सी से उतरना, जंगल में जीवित रहने का प्रशिक्षण और 48 घंटे का खास व्यायाम शामिल है। यह कसरत मुश्किल हालात में फैसले लेने और टीमवर्क की क्षमता को परखेगा, ताकि ये महिलाएं त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) और विशेष कार्य बल (STF) के लिए तैयार हो सकें।

2400 और महिलाओं की होगी भर्ती

फिलहाल सीआईएसएफ में 12491 महिलाएं हैं, जो इसकी कुल ताकत का 8 प्रतिशत हैं। साल 2026 में 2,400 और महिलाओं की भर्ती होगी और आने वाले समय में भर्ती इस तरह की जाएगी कि बल में कम से कम 10 प्रतिशत महिलाएं हों। यह निर्देश गृह मंत्रालय ने दिया है, ताकि महिलाओं की भागीदारी बढ़े और वे सुरक्षा बल में अहम भूमिका निभा सकें।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।