Hindi NewsIndia NewsChinese Man Hu Congtai Detained Kashmir Ladakh Trip Under Scanner Phone Forensic Exam
बिना इजाजत के लद्दाख-कश्मीर घूमता रहा चीनी नागरिक, SIM कार्ड भी खरीदा; अब पकड़ा गया

बिना इजाजत के लद्दाख-कश्मीर घूमता रहा चीनी नागरिक, SIM कार्ड भी खरीदा; अब पकड़ा गया

संक्षेप:

उसकी ब्राउजिंग हिस्ट्री में CRPF की तैनाती, अनुच्छेद 370 हटाए जाने जैसे विषयों से जुड़ी ऑनलाइन खोजें मिली हैं। एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या उसने कुछ डिजिटल हिस्ट्री मिटाने की कोशिश की है।

Dec 09, 2025 07:59 am ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, श्रीनगर
share Share
Follow Us on

श्रीनगर में वीजा नियमों का उल्लंघन करने और लद्दाख व कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में बिना अनुमति घूमने के आरोप में एक चीनी नागरिक हु कॉन्गताई को हिरासत में लिया गया है। अब उसके खिलाफ जांच तेज हो गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने उसके मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उसने संवेदनशील सूचनाएं बाहर तो नहीं भेजीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

29 वर्षीय हु कॉन्गताई 19 नवंबर को टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली आया था। आरोप है कि उसने विदेशी रजिस्ट्रेशन क्षेत्रीय कार्यालय (FRRO) में अनिवार्य पंजीकरण कराए बिना लद्दाख के लेह, जांस्कर और कश्मीर घाटी के कई संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। उसका वीजा केवल सीमित बौद्ध धार्मिक स्थलों- जैसे वाराणसी, आगरा, नई दिल्ली, जयपुर, सारनाथ, गया और कुशीनगर तक ही यात्रा की अनुमति देता था। इसके बावजूद वह जांस्कर में तीन दिन तक रहा और कई मठों के साथ-साथ सामरिक महत्व वाले स्थानों पर भी गया।

संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा, SIM कार्ड भी खुद से खरीदा

जांच एजेंसियों के अनुसार उसकी यात्रा सूची में हावरण का बौद्ध मठ, आर्मी की विक्टर फोर्स हेडक्वार्टर के नजदीक अवंतीपोरा के बौद्ध अवशेष, हजरतबल दरगाह, शंकराचार्य हिल, डल झील और मुगल गार्डन जैसे स्थान शामिल थे। भारत पहुंचने के तुरंत बाद उसने खुले बाजार से भारतीय सिम कार्ड भी ले लिया था, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

उसकी ब्राउजिंग हिस्ट्री में CRPF की तैनाती, अनुच्छेद 370 हटाए जाने जैसे विषयों से जुड़ी ऑनलाइन खोजें मिली हैं। एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या उसने कुछ डिजिटल हिस्ट्री मिटाने की कोशिश की है।

जांच में अनजान बनने की कोशिश

पूछताछ के दौरान हु कॉन्गताई ने वीजा नियमों के उल्लंघन के बारे में अनजान होने का दावा किया है। उसने अधिकारियों को बताया कि उसने बोस्टन यूनिवर्सिटी से फिजिक्स की पढ़ाई की है और पिछले नौ वर्षों से अमेरिका में रह रहा है। वह स्वयं को ट्रैवल एंथूजियास्ट बताता है और उसके पासपोर्ट में अमेरिका, न्यूजीलैंड, ब्राजील, फिजी और हांगकांग जैसे देशों की यात्रा का रिकॉर्ड भी है।

फिलहाल उसे श्रीनगर एयरपोर्ट के पास हम्हामा पुलिस पोस्ट में रखा गया है, जहां सुरक्षा एजेंसियां उसकी गतिविधियों के पीछे की मंशा जानने की कोशिश कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद उसकी गतिविधियों को लेकर और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।