सीमा विवाद पर पर चीन ने फिर दिखा दी चालबाजी, क्यों बदला स्टैंड? क्या कह रहा अब

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

दोनों देशों के बयानों को ध्यान से देखों तो एक महीन अंतर दिखता है। चीन चाहता है कि सीमा विवाद को लंबित रखते हुए भी बाकी संबंधों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं भारत का रुख 2020 गलवान झड़प के बाद से बिल्कुल साफ है।

सीमा विवाद पर पर चीन ने फिर दिखा दी चालबाजी, क्यों बदला स्टैंड? क्या कह रहा अब
भारत और चीन के बयान में एक महीन अंतर साफ दिखता है।

India-China: गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक संघर्ष के करीब सात साल बाद चीनी राष्ट्रपति भारत आए थे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान यहां उन्होंने ब्रक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक भी हुई। बैठक में सीमा विवाद को सुलझाने पर सहमति बनती दिखी। हालांकि, इसके बाद जब दोनों देशों के द्वारा आधिकारिक बयान जारी किए गए तो उनमें विरोधाभास दिखा।

चीन का क्या है बयान?

चीन ने अपने बयान में दोनों देशों से द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने और सीमा से जुड़े मुद्दों का समाधान निकालने का आह्वान किया। ड्रैगन ने कहा कि उन्हें सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखते हुए दोनों मोर्चों पर समानांतर और पारस्परिक रूप से मजबूत प्रगति की तलाश करनी चाहिए। इसका मतलब यह हुआ कि चीन चाहता है कि सीमा विवाद सुलझने का इंतजार किए बिना अन्य क्षेत्रों में संबंध सामान्य किए जाएं।

भारत ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में इस बात पर जोर दिया कि सीमा पर शांति और स्थिरता द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास के लिए एक आवश्यक आधार बनी हुई है। उन्होंने दोनों देशों को सीमा संबंधी मुद्दों पर मौजूदा समझौतों का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया। भारत की तरफ से जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और दोनों देशों के लोगों के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखते हुए सीमा से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक तरीके से हल करने पर प्रतिबद्धता दोहराई। भारत का साफ कहना है कि सीमा संबंधी मौजूदा समझौतों और सहमतियों का पूर्ण पालन किया जाना चाहिए।

चीन और भारत के बयान में क्या अंतर?

दोनों देशों के बयानों को ध्यान से देखों तो एक महीन अंतर दिखता है। चीन चाहता है कि सीमा विवाद को लंबित रखते हुए भी बाकी संबंधों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं भारत का रुख 2020 गलवान झड़प के बाद से बिल्कुल साफ है। भारत का कहना है कि जब तक सीमा पर पूर्ण शांति स्थापित नहीं होती और वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिति सामान्य नहीं होती तब तक द्विपक्षीय संबंधों का सामान्य विकास संभव नहीं है। भारत चाहता है कि सीमा शांतिपूर्ण रहनी चाहिए और मौजूदा समझौतों का पालन किया जाना चाहिए।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए चीन के समर्थन और सम्मेलन की सफलता में उनके योगदान की सराहना की। चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे की ताकत से सीखकर साझा विकास हासिल कर सकते हैं। उन्होंने ब्रिक्स सहयोग को बढ़ाने के लिए साथ चलने का भी आह्वान किया।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीमा विवाद पर पर चीन ने फिर दिखा दी चालबाजी, क्यों बदला स्टैंड? क्या कह रहा अब