रात गई पर बात नहीं! LAC पर भारत के आगे झुका चीन; खतरे में थलपति विजय की कुर्सी; 14 सितंबर की बड़ी खबरें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत की घेराबंदी के बाद चीन ने LAC से सैनिकों को पीछे हटा लिया है। इधर तमिलनाडु में थलपति विजय की CM की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। एक क्लिक पर पढ़ें 14 सितंबर की बड़ी खबरें-

news recap
14 सितंबर की बड़ी खबरें एक साथ

LAC पर चीन को पीछे हटाने पड़ गए सैनिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय वार्ता के बाद अब LAC से भारत के लिए बेहद अहम खबर सामने आई है। रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना की आक्रामक घेराबंदी और 10 कॉम्बाइंड आर्म्स ब्रिगेड की तैनाती के बाद अब चीनी सेना ने अपने सैनिकों को पीछे खींच लिया है।

क्यों है अहम- ये खुलासे रक्षा मंत्रालय की 2025-26 की ताजा रिपोर्ट में हुए हैं। इसके मुताबिक उत्तरी सीमाओं पर चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने अपने सैनिकों की तैनाती में भारी कटौती की है। यह इसीलिए भी अहम है कि क्योंकि हाल ही में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई। यह जून 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसा के बाद दोनों की पहली द्विपक्षीय वार्ता थी।

आगे क्या- रक्षा मंत्रालय ने रिपोर्ट में कहा है कि LAC के सभी सेक्टर में भारतीय सेना मजबूती के साथ खड़ी है। रिपोर्ट में लिखा है, “LAC के सभी सेक्टर में भारतीय सेना मजबूती से तैनात है और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

तमिलनाडु में खतरे में थलपति विजय की कुर्सी?

तमिलनाडु में थलपति विजय की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार को सहयोगी पार्टियों ने ही झटका दे दिया है। राज्य में 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनावों से पहले CPI और CPM ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

क्यों है अहम- रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय को भावी प्रधानमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किए जाने से सहयोगी दल सहज नहीं हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटीज में राजनीतिक गतिविधियों और छात्र विरोध प्रदर्शनों पर आए विजय सरकार के आदेश से वामपंथी बेहद नाराज हैं। विजय के फिल्मी अंदाज को लेकर भी वामपंथी खफा हैं।

आगे क्या- फिलहाल वामपंथी दलों ने सरकार से समर्थन वापस नहीं लिया है। हालांकि उन्होंने अपनी राहें जरूर अलग कर ली हैं। अब धारापुरम और मदुरंतकम में होने वाले उपचुनाव के नतीजों पर निगाहें हैं। नतीजे तय कर देंगे कि थलपति विजय का जादू वाकई कायम है या फिर तमिलनाडु में उनकी कुर्सी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

दिवाली-छठ के लिए 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 100 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये स्पेशल ट्रेनें बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों को जोड़ने वाले रूटों पर चलेंगी।

क्यों है अहम- त्योहारी सीजन में चलाये जा रहे इन ट्रेनों में ज्यादा सीटें और रिजर्व बर्थ भी मिलेंगी, जिससे वेटिंग लिस्ट कम होगी और यात्रियों के लिए सफर आसान होगा।

आगे क्या- रेलवे ने कहा है कि त्योहारों के मौसम में ज्यादा यात्रियों को जगह देने और यात्रा को आरामदायक बनाने के लिएरेली ने कुछ रेगुलर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े हैं। सर्वर को भी मजबूत किया गया है।

ये खबरें भी रहीं चर्चा में-

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरात गई पर बात नहीं! LAC पर भारत के आगे झुका चीन; खतरे में विजय की कुर्सी; रीकैप