पस्त हो जाएंगे चीन और पाकिस्तान, 114 राफेल विमान खरीदने की तैयारी में भारत

Feb 08, 2026 07:27 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत वायुसेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इमैनुएल मैक्रों के दौरे से पहले ही रक्षा खरीद परिषद 114 राफेल खरीद को मंजूरी दे सकती है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति के भारत आने पर इसे फाइनल आकार दिया जा सकता है।

पस्त हो जाएंगे चीन और पाकिस्तान, 114 राफेल विमान खरीदने की तैयारी में भारत

भारत वायुसेना की ताकत बढ़ाने पर लगातार काम कर रहा है। अत्याधुनिक राफेल विमान पहले से ही वायुसेना के बेड़े में शामिल हैं। वहीं अब 114 राफेल विमानों की खरीद की प्रक्रिया तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक होने वाली है। इस बैठक में 3.25 लाख करोड़ की कीमत में 114 राफेल विमानों की खरीद पर मुहर लग सकती है।

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत अपने डिफेंस सेक्टर को तेजी से मजबूत कर रहा है। 18 से 20 फरवरी तक भारत में एआई समिट होने जा रही है जिसमें इमैनुएल मैक्रों भी शामिल होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट में 18 विमान फ्लाई अवे कंडीशन में खरीदे जाएंगे। वहीं 60 फीसदी तक विमान भारत में बनाए जाएंगे। इन 114 विमानों में से 80 फीसदी विमान भारत में ही बनाए जा सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के तहत 88 सिंगल सीटर और 26 ट्विन सीटर विमान खरीदे जा सकते हैं। इनमें से ज्यादातर भारत में ही निर्मित होंगे। दसॉ और भारतीय प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां मिलकर विमान बनाएंगी। पिछले महीने ही यह प्रोजेक्ट रक्षा खरीद बोर्ड की तरफ से मंजूर हो गया था। अब अगल स्तर पर प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलनी है। इसके बाद तकनीकी और वाणिज्यिक स्तर पर औपचारिक बातचीत शुरू हो जाएगी। मैक्रों के भारत दौरे के दौरान ही इस प्रोजेक्ट को फाइनल शेप दिया जा सकता है।

बढ़ा दिया गया है रक्षा बजट

बता दें कि इस वित्त वर्ष में रक्षा मंत्रालय के लिए 7.85 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है जो कि पिछले साल से 15 प्रतिशत अधिक है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद आये इस पहले बजट में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने की रक्षा तैयारियों को तेजी से आगे बढाने और सेनाओं के आधुनिकीकरण पर पूरा जोर दिया गया है। रक्षा बजट के लिए आवंटित राशि कुल सकल घरेलू उत्पाद का 1.99 प्रतिशत है।

क्या कहते हैं जानकार

जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ती करीबी को देखते हुए भारत रक्षा क्षेत्र में बड़ा निवेश कर रहा है। यह डील पूरी होने के बाद भारत के पास 176 राफेल विमान होंगे। सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए 1.85 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है। बजट में पेंशन के लिए 1.71 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जो पिछली बार 1.60 लाख करोड़ रुपये था। अनुसंधान और विकास के लिए भी 17250 करोड़ रुपये का प्रावधान है जो पिछली बार 14923 करोड़ रुपये था।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।