थलपति विजय की AI फोटो और वीडियो पोस्ट करने वाले को उठा ले गई चेन्नई पुलिस, गंभीर आरोप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पुलिस ने नीरज को दिल्ली के बुराड़ी इलाके से गिरफ्तार किया। अब चेन्नई पुलिस उसे वहां की अदालत में पेश करने के लिए चेन्नई ले जाएगी। पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त को फेसबुक पर विजय थलपति हेल्प नाम से एक पेज बनाया गया था। 

Chennai police arrest person thalapathy Vijay AI-generated images video viral
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय।

दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति की AI से बनाई गई तस्वीरों और वीडियो के मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने इस आरोप में गिरफ्तार नीरज को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर चेन्नई पुलिस को सौंपने की मंजूरी दी। आरोप है कि नीरज ने थलपति विजय के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर लोगों को झूठे वादों के जरिए गुमराह करने की कोशिश की। इस मामले में चेन्नई के अन्ना नगर स्थित साइबर अपराध थाने में 5 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने नीरज को दिल्ली के बुराड़ी इलाके से गिरफ्तार किया। अब चेन्नई पुलिस उसे वहां की अदालत में पेश करने के लिए चेन्नई ले जाएगी। पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त को फेसबुक पर विजय थलपति हेल्प नाम से एक पेज बनाया गया था। इस पेज पर करीब 90 लोग जुड़े थे, जबकि यह 167 पेजों को देख रहा था। पेज पर विजय थलपति और उनकी पार्टी की तस्वीरें लगाई गई थीं। साथ ही ऐसा संदेश लिखा गया था, जिससे यह लगे कि मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय थलपति पूरे देश में लोगों की मदद कर रहे हैं।

थलपति विजय के नाम से झूठी घोषणाएं

रिपोर्ट के मुताबिक, पेज पर एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था। जांच में यह नंबर नीरज के नाम पर मिला। पुलिस का कहना है कि इस पेज पर ऐसे वीडियो और तस्वीरें भी डाली गईं, जिनमें विजय थलपति को एक करोड़पति कार्यक्रम में हिस्सा लेते और लोगों को पैसे से जुड़े फायदे देने की घोषणा करते हुए दिखाया गया था। जांच एजेंसी के अनुसार, पेज पर AI से बनाई गई तस्वीरों के जरिए मुफ्त घर, बाइक और दूसरी सुविधाएं देने का दावा भी किया गया। इससे लोगों को ऐसा लग सकता था कि ये घोषणाएं खुद मुख्यमंत्री की ओर से की गई हैं।

पुलिस ने कहा कि साइबर एक्सपर्ट की टीम ने विजय थलपति से जुड़े कई फेसबुक पेजों की जांच की है। जांच में सामने आया कि ऐसे अकाउंट अलग-अलग राज्यों से चलाए जा रहे थे। पुलिस को शक है कि इनका इस्तेमाल जानबूझकर झूठे डिजिटल वीडियो और तस्वीरें बनाने और फैलाने के लिए किया गया। इससे लोगों को ठगने के साथ विजय थलपति की छवि खराब करने की कोशिश भी हो सकती है। मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील अमन गौरव के जरिए पुलिस ने नीरज को चेन्नई ले जाने के लिए दो दिन की हिरासत मांगी थी।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsथलपति विजय की AI फोटो पोस्ट करने वाले को उठा ले गई चेन्नई पुलिस, गंभीर आरोप