‘कांदा एक्सप्रेस’ से प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगेगा ब्रेक? मोदी सरकार पर बरसी कांग्रेस

लाइव हिन्दुस्तान
share

पहले बफर स्टॉक का प्याज चेन्नई, मदुरै, दिल्ली, एर्नाकुलम और गुवाहाटी जैसे 5 प्रमुख खपत केंद्रों में भेजा जाएगा। जरूरत के अनुसार बाद में दूसरे शहरों को इसमें शामिल किया जाएगा। इन केंद्रों तक प्याज बुधवार तक पहुंचने की उम्मीद है।

Central government Kanda Express to control onion price Congress slams skyrocketing
प्याज की बढ़ती कीमतों ने आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है।

देश में प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने आपूर्ति बढ़ाने और दाम नियंत्रित करने के लिए विशेष कदम उठाया है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने सोमवार को बताया कि सरकार नासिक से प्रमुख खपत केंद्रों तक प्याज की बड़ी मात्रा रेलवे के स्पेशल रैक के जरिए भेज रही है। इस पहल को ‘कांदा एक्सप्रेस’ नाम दिया गया है। सरकार का कहना है कि इसका मकसद मौसमी तेजी के दौरान बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाना और कीमतों पर नियंत्रण करना है। केंद्र के बफर स्टॉक से प्याज को चुनिंदा मंडियों और खुदरा बाजारों में भी उतारा जाएगा।

निधि खरे के अनुसार, शुरुआत में बफर स्टॉक का प्याज चेन्नई, मदुरै, दिल्ली, एर्नाकुलम और गुवाहाटी जैसे 5 प्रमुख खपत केंद्रों में भेजा जाएगा। जरूरत के अनुसार बाद में दूसरे शहरों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों तक प्याज बुधवार तक पहुंचने की उम्मीद है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बफर स्टॉक का प्याज चुनिंदा केंद्रों पर 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जाएगा। खरे ने प्याज की कीमतों में तेजी के लिए नासिक मंडी में जमाखोरी, बाजार में सट्टेबाजी और कार्टेल जैसी गतिविधियों को भी एक कारण बताया।

प्याज की कीमतों में किस तरह हुई बढ़ोत्तरी

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 24 अगस्त को देश में प्याज का औसत खुदरा मूल्य 43.53 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया, जो एक साल पहले 27.37 रुपये प्रति किलोग्राम था। यानी कीमत में सालाना आधार पर करीब 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी अवधि में औसत थोक मूल्य भी 68 प्रतिशत बढ़कर 35.58 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जबकि पिछले साल यह 21.23 रुपये था। प्रमुख शहरों की बात करें तो चेन्नई में प्याज 60 रुपये, दिल्ली में 55 रुपये और कोलकाता में 53 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

आम लोगों की रसोई पर पड़ रहा असर: कांग्रेस

इस बीच कांग्रेस ने प्याज समेत आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और इसका सीधा असर आम लोगों की रसोई पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि नासिक मंडी में एक महीने के भीतर प्याज की कीमतों में करीब 76 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है और कुछ राज्यों में थोक कीमतें दोगुनी हो गई हैं। जयराम रमेश ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई के दोहरे दबाव के बीच गरीब और मध्यम वर्ग के लिए घरेलू बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। कांग्रेस ने सरकार से बढ़ती कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जवाब मांगा है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News‘कांदा एक्सप्रेस’ से प्याज की बढ़ती कीमत पर लगेगा ब्रेक? सरकार पर बरसी कांग्रेस