Hindi NewsIndia NewsCensus to be conducted in two phases between April 2026 and February 2027 Government
2 चरणों में होगी जनगणना, जाति भी बतानी होगी; सरकार ने संसद में बताई तारीख

2 चरणों में होगी जनगणना, जाति भी बतानी होगी; सरकार ने संसद में बताई तारीख

संक्षेप:

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और आवास गणना होगी। उसके बाद दूसरे चरण में आबादी की गणना होगी।

Dec 02, 2025 06:05 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण की जनगणना अप्रैल-सितंबर 2026 के बीच और दूसरे चरण की फरवरी 2027 में होगी। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और आवास गणना होगी। उसके बाद दूसरे चरण में आबादी की गणना की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:SIR को लेकर हंगामे के बीच चुनाव सुधार पर चर्चा को तैयार सरकार, तारीख का ऐलान

एक अलग प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने कहा, 'इस वर्ष 30 अप्रैल को राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार जनगणना में जातिवार गणना भी की जाएगी।' 2027 की जनगणना में कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स के के निर्णय के अनुसार जाति गणना की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2027 की जनगणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी। इसमें मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एकत्र किया जाएगा और स्व-गणना के लिए ऑनलाइन प्रावधान होगा।

इन इलाकों में सितंबर 2026 में होगी गणना

गृह राज्य मंत्री ने बताया, ‘आबादी की गणना फरवरी 2027 में की जाएगी, जिसकी संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 की मध्य रात्रि होगी। सिवाय केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फ से ढके दुर्गम इलाकों को छोड़कर, जहां यह गणना सितंबर 2026 में की जाएगी। इसकी संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि होगी।’

जनगणना का इतिहास 150 बरस पुराना

मंत्री ने बताया कि जनगणना की प्रत्येक कवायद से पहले विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और जनगणना डेटा यूजर्स से प्राप्त जानकारी और सुझावों के आधार पर जनगणना से संबंधित प्रश्नावली को अंतिम रूप दिया जाता है। मंत्री ने उल्लेख किया कि जनगणना का इतिहास 150 वर्षों से भी अधिक पुराना है और प्रत्येक जनगणना में पिछली जनगणनाओं के अनुभवों का ध्यान रखा जाता है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।