NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज की FIR, गड़बड़ियों को लेकर जांच शुरू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अनुसार, अनियमितताओं और गड़बड़ियों से जुड़ी जानकारी 7 मई की शाम को मिली थी, यानी परीक्षा होने के चार दिन बाद। इसके बाद 8 मई की सुबह सूचनाओं को कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों के पास भेजा गया।

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज की FIR, गड़बड़ियों को लेकर जांच शुरू

सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक मामले में FIR दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई इस परीक्षा को आरोप सामने आने के बाद रद्द कर दिया गया। केंद्र सरकार ने मामले की जांच के लिए इसे सीबीआई को सौंपा है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अनुसार, अनियमितताओं और गड़बड़ियों से जुड़ी जानकारी 7 मई की शाम को मिली थी, यानी परीक्षा होने के चार दिन बाद। इसके बाद 8 मई की सुबह इन सूचनाओं को आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों के पास भेजा गया।

एनटीए ने अपने बयान में कहा, 'केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल करके इनपुट की जांच की गई। इस रिपोर्ट के आधार पर भारत सरकार की मंजूरी से 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द करने और दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया गया है। नई परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।' नीट-यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 23 लाख छात्रों ने भाग लिया था।

नासिक पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

इस बीच, नासिक पुलिस ने नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने मामले में मंगलवार को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस उपायुक्त किरण कुमार चौहान ने कहा, 'NEET एग्जाम के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक शख्स को हिरासत में लेने के लिए आज सुबह राजस्थान पुलिस से अपील आई। उसी के आधार पर नासिक पुलिस की अपराध शाखा ने एक व्यक्ति को पकड़ा है।' उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस की एक टीम उसे हिरासत में लेने के लिए आएगी।

वहीं, कांग्रेस ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने पर केंद्र सरकार की आलोचना की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग की है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस बार करीब 22 लाख छात्रों ने नीट परीक्षा दी थी। छात्रों ने दिन-रात मेहनत कर तैयारी की, अभिभावकों ने कोचिंग और परीक्षा से जुड़े खर्च उठाए, लेकिन अंत में उन्हें पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने का सामना करना पड़ा। शायद फर्जी डिग्री वालों से शिक्षा के संबंध में गंभीरता की आशा ही बेमानी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें