मैं दूर नहीं रह सकता, पत्नी के गम में शख्स ने पानी की टंकी से लगा दी छलांग; फेसबुक पर किया लाइव
पुणे में एक शख्स ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने फेसबुक पर लाइव भी किया। उसने एक सूइसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें पत्नी और बच्ची से दूर होने के बात लिखी है।

पत्नी और बच्ची के घर छोड़ने के बाद सदमे में आए एक युवक ने बेहद खतरनाक कदम उठाया। पुणे के रहने वाले शख्स ने पानी की टंकी से कूदकर जान दे दी। उसने अपनी आत्महत्या की फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग भी की। मृतक का नाम केसरी प्रसाद साहू बताया गया है। केसरी सब्जी मंडी की पानी की टंकी पर चढ़ गया और फेसबुक लाइव करते हुए रोने लगा। उसने एक सूइसाड नोट भी छोड़ा है।
सूइसाइड नोट भी छोड़ा
केसरी ने नोट में लिखा है कि वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करता था और पत्नी से उससे बात करवाने को कहता था। उसने किसी शख्स पर दोनों के रिश्ते के बीच खटास पैदा करने का आरोप लगाया है। उसने जो वीडियो पोस्ट किया उसमें देखा गया कि वह भीड़भाड़ वाले इलाके में एक पानी की टंकी पर खड़ा है। वह बुरी तरह रो रहा है और अपनी पत्नी और बेटी से प्यार करने की बात कहता है।
पत्नी के छोड़कर जाने से सदमे में था
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी बेटी को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह अकेला ही रह रहा था। पुलिस ने कहा कि पुणे के भोसारी इलाके में वह पानी की टंकी पर चढ़ गया और फिर वहां से कूद गया। पुलिस को यह भी शक है कि उसने शराब के नशे में आत्महत्या की है। आत्महत्या से पहले वह लगभग एक मिनट तक फेसबुक पर लाइव था। वीडियो में वह रो रहा था और कह रहा था, मैंने पुलिस प्रशासन से शिकायत की है। मेरी कोई नहीं सुनता।
केसरी वीडियो में कहता है, 'मुझे जीना है। मैं यहां से चला जाऊंगा। मैं यहां ऊपर हूं। क्या सोच रहे हो। मैं क्या करूंगा, मुझे भी नहीं मालूम। आज मैं वह करके दिखाऊंगा जो मुझे भी पता नहीं है। मैं वह करके दिखाऊंगा जो कभी किसी ने किया नहीं होगा।' फेसबुक पर इसी तरह की बातें करने के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम बुलाई गई और आधे घंटे तक कोशिश की गई कि वह टंकी से उतर आए। लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।
कुछ लोगों ने टंकी पर चढ़कर उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वे थोड़ी दूर ही रुक गए क्योंकि वह बार-बार कूद जाने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने चार पेज का एक सूइसाइड नोट बरामद किया है। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नोट अपलोड किया था। इसमें उसने पत्नी से अलग होने की बात लिखी है। उसने लिखा, मैं अपनी बीवी और बच्ची के साथ रहना चाहता हूं। अगर मेरी बीवी रुकती है तो ठीक है नहीं तो कोई बात नहीं लेकिन मेरी बच्ची को मुझे दे दो। मैं अब और सहन नहीं कर सकता। मैं बेटी को याद करता हूं। एक बार बात करवा दो। जहां भी रहो खुश रहो। मैं बस यह जानना चाहता हूं कि तुम लोग जहां भी हो, खुश हो।
उसने लिखा, मैं यह सूइसाइड नोट पूरे हश में लिख रहा हूं। मेरी पत्नी को मुझसे दूर ले जाने में कुछ लोग शामिल हैं। वे जानते हैं कि मेरी पत्नी कहां है। मैं न्याय चाहता हूं। उसने यह भी कहा कि पुलिस उसकी कोई मदद नहीं कर रही है। मैं अपनी पत्नी और बच्ची के साथ रहना चाहता हूं।
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ें

