भारत में तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मरीज, सामने आई सबसे बड़ी वजह; चीन-US ने कर लिया कंट्रोल

Sep 29, 2025 07:30 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत में कैंसर के मरीजों और कैंसर से होने वाली मौतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। वहीं चीन और अमेरिका में कैंसर के मामलों में कमी देखी गई है। कैंसर के पीछे सबसे बड़ा कारण तंबाकू उत्पादों का सेवन बताया गया है। 

भारत में तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मरीज, सामने आई सबसे बड़ी वजह; चीन-US ने कर लिया कंट्रोल

देश में बीते 33 सालों में कैंसर के मरीजों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। एक नए अध्ययन के मुताबिक 1990 से लेकर 2023 तक कैंसर के मरीजों मे 26 फीसदी का इजाफा देखा गया। 1990 में एक लाख की आबादी पर 84 कैंसर के पेशेंट थे जो कि 2023 में बढ़कर 107 हो गए। लैंसेट में पब्लिश अध्ययन के मुताबिक इलाज के ज्यादा साधन होने के बावजूद कैंसर से होने वाली मौतें भी 21 फीसदी बढ़ गई हैं।

इन 33 सालों के दौरान अमेरिका और चीन में कैंसर और उससे होने वाली मौतों में अच्छी खासी कमी देखी गई है। इसके पीछे वजह तंबाकू उत्पादों पर कड़ाई से रोक, वैक्सिनेशन और संगठित तरीके से स्क्रीनिंग हैष AIIMS दिल्ली में रेडिएशन-ऑन्कोलजिस्ट के मुताबिक भारत में तंबाकू का धड़ल्ले से इस्तेमाल, मोटापे और इन्फेक्शन की वजह से केस बढ़ रहे हैं। इसके अलावा कैंसर की शुरुआत में ही पहचान नहीं हो पाती है।

उन्होंने कहा कि एचपीवी और हेपेटाइटिस-बी वैक्सिनेशन, मैमोग्राफी, फेफड़ों के कैंसर की स्क्रीनिंग, कोलोन्सकोपी स्क्रीनिंग और समय पर इलाज से कैंसर के रिस्क को कम किया जा सकता है। ऐसे में भारत में भी एक नीति बनाकर कैंसर के खिलाफ लड़ाई करनी जरुरी है।

इस स्टडी की मुख्य लेखिका वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी की डॉ. लिजा फोर्स ने कहा, कैंसर की वजह से पूरी दुनिया की चिकित्सा व्यवस्था पर भारी बोझ है। उन्होंने कहा कि कैंसर से लड़ाई के लिए तुरंत एक्शन प्लान तैयार करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैंसर को हराने के लिए अभियान जरूरी हो गया है। इसके लिए अतिरिक्त फंडिंग की भी जरूरत है।

इस अध्ययन के मुताबिक चीन में इन 33 सालों के दौरान कैंसर केसों में चीन में 19 फीसदी और अमेरिका में 20 फीसदी की कमी आई है। वहीं कैंसर से मरने वाले चीन में 43 फीसदी तो अमेरिका में 33 फीसदी कम हो गए हैं। दुनियाभर में कैंसर के पीछे सबसे बड़ा कारण तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल को बताया गया है। इसके अलावा गरीब देशों में असुरक्षित यौन संबंधों से भी कैंसर का खतरा बढ़ रहा है।

संसदीय समिति की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने से इसका इस्तेमाल भी कम हो सकता है। वहीं भारत में कैंसर का पता लोगों को बहुत देर में चलता है। संसदीय समिति ने कहा कि कैंसर की स्क्रीनिंग को जन आंदोलन की तरह आगे बढ़ाना चाहिए।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।