Hindi NewsIndia NewsCalcutta HC Disqualifies TMC MLA Mukul Roy From Bengal Assembly Under Anti Defection Law
ममता बनर्जी के करीबी मुकुल रॉय को HC से झटका, विधानसभा की सदस्यता रद्द; मामला क्या?

ममता बनर्जी के करीबी मुकुल रॉय को HC से झटका, विधानसभा की सदस्यता रद्द; मामला क्या?

संक्षेप: जस्टिस देबांग्शु बसाक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और भाजपा विधायक अंबिका रॉय की याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए रॉय को राज्य विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।

Thu, 13 Nov 2025 04:42 PMPramod Praveen पीटीआई, कलकत्ता
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी और तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल रॉय को कलकत्ता हाई कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय की पश्चिम बंगाल विधानसभा की सदस्यता दल-बदल विरोधी कानून के तहत बृहस्पतिवार को रद्द कर दी। रॉय मई 2021 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर सदन के लिए चुने गये थे, लेकिन उसी साल अगस्त में वह टीएमसी चीफ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में राज्य के सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जस्टिस देबांग्शु बसाक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और भाजपा विधायक अंबिका रॉय की याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए रॉय को राज्य विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:बंगाल में 34 लाख आधार कार्ड धारक ‘मृत’ पाए गए, SIR के बीच EC को मिला खास अपडेट

स्पीकर के फैसले को दी गई थी चुनौती

अधिकारी ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी के उस फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें रॉय को दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराने के अनुरोध संबंधी उनकी अर्जी खारिज कर दी गई थी। अधिकारी ने आरोप लगाया था कि भाजपा के टिकट पर निर्वाचित होने के बाद रॉय सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

ये भी पढ़ें:फिर सवालों के घेरे में आया चुनाव आयोग, ममता बनर्जी की TMC ने लगाए गंभीर आरोप

संभवत: पहली बार HC ने ऐसे MLA की सदस्यता रद्द की

यह फैसला भारत के इतिहास में शायद पहली बार हुआ है जब हाई कोर्ट ने किसी विधायक को "पार्टी विरोधी" गतिविधियों के आरोप में अयोग्य ठहराया है। इसके साथ ही कोर्ट ने वरिष्ठ नेता को लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त करने के फैसले को भी दोषपूर्ण बताते हुए रद्द कर दिया।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।