Hindi NewsIndia NewsCabin crew Spills hot food on Passenger Consumer Court orders IndiGo to Pay 25,000
फ्लाइट में शख्स के साथ हुआ कुछ ऐसा, कोर्ट ने एयरलाइंस पर ठोका 25,000 रुपये का जुर्माना

फ्लाइट में शख्स के साथ हुआ कुछ ऐसा, कोर्ट ने एयरलाइंस पर ठोका 25,000 रुपये का जुर्माना

संक्षेप:

एयरलाइन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए यात्री को 5,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर देने की पेशकश की, लेकिन यात्री इससे संतुष्ट नहीं हुआ। उसने कंज्यूमर कोर्ट का रुख किया और 5 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।

Feb 02, 2026 12:29 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंटरनेशनल फ्लाइट में अगर आपके कपड़ों पर गर्म खाना गिर जाए तो आप क्या करेंगें? शायद कुछ लोग इसे बदकिस्मती समझकर आगे बढ़ जाएं। हालांकि बेंगलुरु के एक शख्स ने इसे बिल्कुल जाने नहीं दिया। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही फ्लाइट में केबिन क्रू की लापरवाही से यात्री पर गर्म खाना गिर गया। इसके बाद शख्स ने ना सिर्फ उन्हें कंज्यूमर कोर्ट में घसीटा, बल्कि एयरलाइंस से 25000 रुपए भी वसूले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक इंडिगो की यह फ्लाइट बैंकॉक से बेंगलुरु आ रही थी। घटना 5 मार्च 2024 की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एक फ्लाइट अटेंडेंट ने ओवरहेड स्टोरेज बिन खोला। उसी दौरान उसमें रखा गर्म नॉन-वेज करी का पैकेट नीचे गिर गया और सीधे यात्री पर आ पड़ा। गर्म खाने से शख्स के कपड़े पूरी तरह गंदे हो गए और उसे जलन, असहजता और शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ा।

इसके बाद एयरलाइन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए यात्री को 5,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर देने की पेशकश की, लेकिन यात्री इससे संतुष्ट नहीं हुआ। उसने उपभोक्ता अदालत का रुख करते हुए 5 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।

यात्री ने कहा कि वह शाकाहारी है और नॉन-वेज खाने की बदबू और दाग-धब्बों से उसे काफी मानसिक परेशानी हुई। उसने यह भी दावा किया कि इस हादसे में उसके कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और बैग को नुकसान पहुंचा।

ये भी पढ़ें:पालक पनीर पर विवाद, कोर्ट तक पहुंच गया मामला; 1.6 करोड़ रुपये में हुई सुलह

दोनों पक्षों को सुनने के बाद कंज्यूमर कोर्ट ने माना कि ओवरहेड बिन में गर्म खाने को इस तरह रखना यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक जोखिम भरी स्थिति थी। आयोग ने इंडिगो को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया और यात्री को 20,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया। इसके अलावा 5,000 रुपये मुकदमे के खर्च के तौर पर देने को कहा गया।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।