Gen Z में सबसे पॉपुलर नेता कौन है, अभिजीत दीपके ने ले लिया CM का नाम
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय एक बार फिर चर्चा में हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने थलपति को युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय नेता करार दिया है। साथ ही उन्होंने अन्य नेताओं पर भी बात की।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके एक बार फिर युवाओं की भीड़ के साथ एक बार फिर राजधानी दिल्ली की सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। पार्टी ने 5 सितंबर को शांतिपूर्ण मार्च की घोषणा की है। आंदोलन की तैयारियों के बीच उन्होंने बताया है कि आखिर Gen Z के बीच देश का सबसे पॉपुलर नेता कौन सा है।
न्यूज24 के कार्यक्रम में जब पूछा गया कि जेन जी में सबसे पॉपुलर नेता कौन हैं। सवाल सुनते ही CJP नेता ने दीपके का नाम ले लिया। हालांकि, खुद संस्थापक ने कहा, 'मुझे लगता है कि जो थलपति विजय ने किया है। मुझे लगता है कि वह एक हो सकते हैं। क्योंकि मुझे लगता है कि उनका पूरा कैंपेन उसी पर था।' जबकि, पार्टी के ही एक और नेता सौरभ दास ने कहा, 'साउथ में उनकी काफी फॉलोइंग है।'
पसंदीदा युवा नेता कौन है
इस दौरान यह भी पूछा गया कि आपको सबसे ज्यादा पसंद कौन सा युवा नेता है। इसपर दीपके ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं, तो मुझे ऐसा नहीं लगता। क्योंकि आप उम्र देखिए न। बड़े हो गए सारे। जिस उम्र में आप बाकी जॉब्स में रिटायर हो जाते हो, उस उम्र में अब क्या।'
कौन सी मुख्यमंत्री है फेवरेट
सवाल किया गया कि देश का बेस्ट चीफ मिनिस्टर अब तक का आप किसे मानते हैं? CJP फाउंडर ने जवाब दिया, 'ऐसे तो कई सारे रहे हैं फिर।' उन्होंने कहा, 'एमके स्टालिन, इकोनॉमी काफी अच्छी की थी उन्होंने। एक वह हो गए। पिनराई विजयन ने केरल में एजुकेशन मॉडल हेल्थ केयर मॉडल काफी अच्छा किया था।' उन्होंने आगे कहा, 'दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी ने भी काफी काफी अच्छा काम किया था स्कूल और हेल्थ केयर का तो कई सारे। मैं ईमानदारी से कहूंगा कि अच्छा किया है तो किया है।'
शिक्षा मंत्री के खिलाफ किया था आंदोलन
जून-जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर बड़ा आंदोलन हुआ था। तब प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र इस्तीफे की मांग कर रहे थे और इसी मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल भी की थी। पेपर लीक के मुद्दे पर हुए प्रदर्शनों के बाद प्रधान ने त्यागपत्र सरकार को सौंप दिया था और बाद में प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय संभालाद
स्कूलों की जानकारी मांग रही सीजेपी
सीजेपी ने सोमवार को सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर पिछले पांच वर्षों में स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं, शिक्षकों के खाली पदों और विद्यालयों के लिए दी गई राशि से जुड़ी जानकारी मांगी। शिक्षा मंत्रियों को भेजे गए एक जैसे पत्रों में दीपके ने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आ रही सरकारी स्कूलों की तस्वीरों से पता चलता है कि कई बच्चों को अब भी सुरक्षित पेयजल, इस्तेमाल करने लायक शौचालय, उचित कक्षाएं और यहां तक कि बैठने के लिए बेंच जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रहीं।


