Budget Session LIVE: लोकसभा की की कार्रवाई भी स्थगित
Budget Session LIVE: राज्यसभा के बाद लोकसभा की कार्रवाई भी कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले दिन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घूम घमासान मचा।


Lok Sabha proceedings during the budget session at Parliament, in New Delhi on Tuesday.
Budget Session 2026 LIVE: लोकसभा में आज स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। इस प्रस्ताव पर करीब 10 घंटे की बहस होगी। यह प्रस्ताव मुख्य रूप से कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों (INDIA गठबंधन) की ओर से लाया गया है। इसमें ओम बिरला पर पक्षपातपूर्ण आचरण करने, विपक्षी सांसदों को बोलने से रोकने और सदन की कार्यवाही में निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाया गया है। प्रस्ताव को पेश करने वाले प्रमुख सांसदों में कांग्रेस के मोहम्मद जावेद, कोडिकुनिल सुरेश और मल्लू रवि शामिल हैं। विपक्ष ने फरवरी 2026 में ही इस प्रस्ताव का नोटिस दिया था, जिसमें लगभग 118 सांसदों के हस्ताक्षर थे।दोनों सदनों की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित हो गई है।
Budget Session LIVE: लोकसभा की की कार्रवाई भी स्थगित
Budget Session LIVE: राज्यसभा के बाद लोकसभा की कार्रवाई भी कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले दिन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घूम घमासान मचा।
Budget Session LIVE: राज्यसभा की कार्रवाई कल 11 बजे तक के लिए स्थगित
Budget Session LIVE: राज्यसभा की कार्रवाई स्थगित कर दी गई है। अब राज्यसभा की कार्रवाई कल यानी बुधवार को 11 बजे शुरू होगी।
Budget Session LIVE: निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर बड़ा हमला
Budget Session LIVE: गोड्डा से भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को इग्नोर किया जाने लायक व्यक्ति बताया। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहाकि ‘फटा पोस्टर, निकला हीरो’।
Budget Session LIVE: संसद केवल सरकार की नहीं, यह विपक्ष की भी: मनीष तिवारी
Budget Session LIVE: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोल रहे हैं। मनीष तिवारी ने कहाकि संसद केवल सरकार की नहीं है, यह विपक्ष की भी है।
Budget Session LIVE: शिवसेना यूबीटी ने दिया लाल बहादुर शास्त्री का उदाहरण
Budget Session LIVE: लोकसभा में चर्चा के दौरान शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद गणपत सावंत ने सत्ता पक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहाकि एक समय था जब लाल बहादुर शास्त्री ने एक रेल हादसे पर इस्तीफा दे दिया था। जवाहर लाल नेहरू इस्तीफा स्वीकार नहीं कर रहे थे, फिर भी इस्तीफा दे दिया। आज हादसे पर हादसे होते जा रहे हैं, लेकिन कोई जिम्मेदारी नहीं है।
Budget Session LIVE: केवल एक नेता को खुश करने के लिए आया है प्रस्ताव
Budget Session LIVE: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर पंचायती राज मंत्री, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपनी बात रखी। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहाकि ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव वास्तव में राहुल गांधी को खुश करने के लिए लाया गया है।
Budget Session LIVE: महुआ मोइत्रा को बोलना पड़ा सॉरी
Budget Session LIVE: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ओम बिरला के खिलाफ काफी आक्रामक ढंग से हमला किया। उन्होंने कहाकि ओम बिरला ने केवल विपक्ष के सांसदों को निष्कासित किया। उन्होंने कहाकि यूपीए शासन में लोकसभा स्पीकर ने कभी इतनी एकपक्षीय कार्रवाई नहीं की। इस पर सत्ता पक्ष ने ऐतराज किया। इसके बाद स्पीकर की कुर्सी पर बैठे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कहाकि स्पीकर कभी किसी सांसद पर ऐक्शन नहीं लेता। यह सदन की प्रक्रिया का हिस्सा है और पूरे प्रॉसेस के बाद कोई फैसला लिया जाता है।
Budget Session LIVE: कर्मा वापस आता है: महुआ मोइत्रा
Budget Session LIVE: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कर्मा की बात की। उन्होंने कहाकि एक समय था जब मुझे लोकसभा से बाहर निकालने का मामला आया और मुझे अपना पक्ष तक रखने का मौका तक नहीं मिला। आज लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मैं बोल रही हूं।
Budget Session LIVE: रिजूजू का राहुल पर शायराना अंदाज में हमला
Budget Session LIVE: संसदीय कार्यमंत्री ने अपने भाषण का अंत मुज़्तर ख़ैराबादी के शेर के साथ किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर शायराना अंदाज में हमला किया...किरेन रिजिजू ने कहा...
न किसी की आंख का नूर हूं न किसी के दिल का क़रार हूं
किसी काम में जो न आ सके मैं वो एक मुश्त-ए-ग़ुबार हूं
न मैं ‘मुज्तर’ उन का हबीब हूं न मैं ‘मुज्तर’ उन का रकीब हूं
जो बिगड़ गया वो नसीब हूं जो उजड़ गया वो दयार हूं
Budget Session LIVE: प्रियंका को नेता प्रतिपक्ष बनाते तो परफॉर्मेंस अच्छा रहता
Budget Session LIVE: लोकसभा में बोलते हुए संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि नेता प्रतिपक्ष हल्का है, इसलिए विपक्ष भी हल्का है। रिजिजू ने आगे कहाकि प्रियंका वाड्रा जी पीछे बैठकर मुस्कुरा रही हैं। बेहतर होता कि प्रियंका गांधी वाड्रा को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता। अगर वह नेता प्रतिपक्ष रहतीं तो परफॉर्मेंस अच्छी रहती।
Budget Session LIVE: हमें आडवाणी ने डांटा था, आप तो सभी पीएम के आगे आ जाते हैं; रिजिजू की विपक्ष पर पलटवार
Budget Session LIVE: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के सवालों पर तीखा पलटवार करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पुरानी संसद में एक बार हम लोग 'अफजल गुरू को फांसी देना है' का नारा लगाते हुए बीच में चले गए थे। उस वक्त हमारे नेता प्रतिपक्ष लाल कृष्ण आडवाणी ने हमें बहुत डांटा था और अपनी जगह से प्रोटेस्ट करने को कहा था। ये 2004 का नवंबर था। आज तो सभी लोग प्रधानमंत्री जी के आगे आ जाते हैं।
Budget Session LIVE: हमारी गरिमा कहां है? विश्वगुरु को क्या हुआ?: गोगोई
Budget Session LIVE: मिस्टर गोगोई ने अमेरिका के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उसने कहा था कि पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से वह भारत को 30 दिनों के लिए रूस से तेल खरीदने देगा और पूछा कि हमारी गरिमा कहां चली गई? उन्होंने पूछा कि 'विश्वगुरु' होने की बातों का क्या हुआ।
Budget Session LIVE: विपक्ष ने जगदंबिका पाल के पीठीसीन होने पर सवाल उठाए
Budget Session LIVE: विपक्ष दलों ने मंगलवार को लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ संकल्प पर चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता जगदंबिका पाल के पीठासीन होने पर सवाल उठाए और नियमों का हवाला देते हुए कहा कि वह सदन का संचालन नहीं कर सकते क्योंकि बिरला ने उनकी नियुक्ति की है। हालांकि, पाल ने विपक्ष की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का पद रिक्त नहीं हुआ है और ऐसे में इस विषय को लेकर व्यवस्था का प्रश्न नहीं उठाया जा सकता। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष ने जिन नियमों का हवाला दिया, वो सदन संचालित करने से संबंधित हैं और विपक्ष द्वारा उनकी गलत व्याख्या की जा रही है। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने बिरला के खिलाफ संकल्प सदन में प्रस्तुत किया।
Budget Session LIVE: कार्यवाही शुरू
Budget Session LIVE: लंच ब्रेक के बाद लोकसभा की कार्यवाही शुरू।
Budget Session LIVE: बिरला पर व्यक्तिगत हमला नहीं, सदन की मर्यादा बचाने के लिए संकल्प लाए: गोगोई
Budget Session LIVE: लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने कहा कि विपक्ष सदन में संकल्प लाकर अध्यक्ष ओम बिरला पर व्यक्तिगत आक्रमण नहीं कर रहा है, लेकिन सदन एवं संविधान की मर्यादा की रक्षा के लिए यह कदम उठाना पड़ा है। बिरला को हटाने के लिए सदन में लाए गए संकल्प पर चर्चा की शुरुआत करते हुए गोगोई ने यह आरोप भी लगाया कि वर्तमान समय में लोकसभा में माइक को भी एक 'अस्त्र' की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने यह संकल्प सदन में प्रस्तुत किया। गोगोई ने कहा, ''देश को पता होना चाहिए कि किस तरह से संविधान और सदन की मर्यादा का उल्लंघन हो रहा है।' उन्होंने कहा कि इस संकल्प को लाने में विपक्ष को कोई खुशी नहीं है। उन्होंने कहा, 'बिरला जी का व्यक्तिगत रूप से सभी के साथ रिश्ता अच्छा है। हमें यह संकल्प लाना पड़ रहा है। इस सदन की मर्यादा को बचाने और सदन में जनता का विश्वास कायम रखने के लिए धर्म का पालन करते हुए हम यह अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं।' गोगोई ने कहा कि विपक्ष बिरला पर व्यक्तिगत रूप से हमला नहीं कर रहा है। उनका कहना था, ''इस मंदिर (संसद) का दरवााजा सबके लिए खुला हुआ है और इसके संचालन में अध्यक्ष की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।' कांग्रेस नेता ने कहा, ''फरवरी में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जब नेता प्रतिपक्ष बोलने के लिए खड़े हुए तब 20 बार व्यवधान पैदा किया गया। यह सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि वह कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे उठाना चाहते थे।' उन्होंने कहा- 'जब भारत की सीमा पर पड़ोसी देश के टैंक आ रहे थे तो सेना राजनीतिक नेतृत्व की तरफ देखा रही थी, लेकिन उस समय देश के मुखिया कहते हैं कि जो उचित लगे वो कर लो।' उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश का नेतृत्व कमजोर है।
Budget Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
Budget Session LIVE: लंच ब्रेक के लिए लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। ब्रेक के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का भाषण जारी रहेगा।
Budget Session LIVE: 20 बार नेता विपक्ष को नहीं बोलने दिया गया, गौरव गोगोई का सरकार पर बड़ा हमला
Budget Session LIVE: लोकसभा में उपसभापति की अनुपस्थिति और सदन की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने गंभीर आरोप लगाए। स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन INDIA के लगभग 200 सांसद होने के बावजूद लोकसभा में अभी तक डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति नहीं की गई है। देश को यह जानना चाहिए कि सदन का संचालन कैसे हो रहा है। गोगोई ने आगे कहा कि सदन में माइक्रोफोन को हथियार बनाया जा रहा है। ट्रेजरी बेंच (सत्तापक्ष) के सदस्यों को बोलने का मौका दिया जाता है, लेकिन विपक्ष के सदस्यों, खासकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने के लिए माइक्रोफोन नहीं दिया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 बार नेता विपक्ष को नहीं बोलने दिया गया। चेयर पर बैठे जगदंबिका पाल ने इन आरोपों को सिर्फ बदनामी करार दिया, लेकिन गौरव गोगोई ने इसका खंडन करते हुए कहा कि ये महज आरोप नहीं हैं, बल्कि यही वह प्रस्ताव है जिस पर चर्चा हो रही है।
Budget Session LIVE: हमें स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाने में कोई खुशी नहीं है, गोगोई ने सरकार को घेरा
Budget Session LIVE: कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए सदन में संकल्प पेश किया। लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा- हमें लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने में कोई खुशी नहीं है, लेकिन सदन की मर्यादा को बचाने के लिए यह प्रस्ताव लाया जा रहा है।
Budget Session LIVE: अविश्वास प्रस्ताव पर बहस अब शुरू होगी, 10 घंटे का समय दिया गया
Budget Session LIVE: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस अब शुरू होगी। बहस के लिए 10 घंटे का समय दिया गया है।
Budget Session LIVE: विपक्ष ने वॉकआउट किया; नड्डा ने फिर विरोध की निंदा की
Budget Session LIVE: राज्यसभा में सदन के नेता जे.पी. नड्डा ने कहा कि विपक्ष सदन के अंदर असली बहस नहीं चाहता है। उन्होंने चुनाव सुधारों पर चर्चा होने के बाद भी सदन के अंदर SIR का मुद्दा उठाने के लिए विपक्ष की निंदा की। उन्होंने कहा कि विपक्ष फिर से वॉकआउट कर गया है और सदन में कोई चर्चा नहीं चाहता है।
Budget Session LIVE: कांग्रेस MP मोहम्मद जावेद ने स्पीकर को हटाने के लिए प्रस्ताव पेश किया
Budget Session LIVE: कांग्रेस MP मोहम्मद जावेद ने स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए लोकसभा में प्रस्ताव पेश किया।
Budget Session LIVE: उन्होंने हमें सस्पेंड कर दिया...कांग्रेस सांसद
Budget Session 2026 LIVE: पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा- हम यहां सिर्फ चर्चा करने आते हैं... विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा था... हमने अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया और उन्होंने हमें सस्पेंड कर दिया... हमें लोगों ने चुना था और उन्होंने हमें (सदन) बाहर बैठा रखा है। हम यहां लोगों की तरफ से बोलने आते हैं... संसद में भेदभाव साफ दिखता है...
Budget Session LIVE: यह एक बहुत गंभीर समस्या है- गैस संकट पर थरूर
Budget Session 2026 LIVE: महाराष्ट्र और कर्नाटक में कमर्शियल LPG की कमी की खबरों पर कांग्रेस MP शशि थरूर ने कहा- यह एक बहुत गंभीर समस्या है जो ईरान में संघर्ष के कारण हो रही है... उपलब्धता में कमी है, और कीमतें भी बढ़ाई जा रही हैं।
Budget Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Budget Session LIVE: संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Budget Session LIVE: संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का जोरदार हंगामा
Budget Session 2026 LIVE: बजट सत्र के दूसरे भाग में आज 10 मार्च को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। हालांकि दोनों ही सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी है।
Budget Session 2026 LIVE: LPG सिलेंडर की कमी से हमारी इकॉनमी पर असर पड़ेगा- सपा सांसद
Budget Session 2026 LIVE: कमर्शियल सिलेंडर की खबरों पर समाजवादी पार्टी के MP अवधेश प्रसाद ने कहा- उनका (सरकार का) पैनल (सप्लाई के मामलों की जांच करने वाला तीन सदस्यों का पैनल) इसे रोक नहीं पाएगा। यह दिन-ब-दिन बढ़ता जाएगा, और LPG सिलेंडर की कमी से हमारी इकॉनमी पर असर पड़ेगा, महंगाई बहुत बढ़ जाएगी, और सरकार बेबस हो जाएगी। वे कुछ भी करने में काबिल नहीं हैं।
Budget Session 2026 LIVE: सरकार भगवान की कृपा पर चल रही- प्रियंका चतुर्वेदी
Budget Session 2026 LIVE: कमर्शियल सिलेंडर की खबरों पर शिवसेना (UBT) MP प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- संसद में हमसे झूठ बोला गया कि हमारे पास काफी स्टॉक है। आज के हालात दिखाते हैं कि यह सरकार भगवान की कृपा पर चल रही है। वे सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं जबकि आम लोगों को परेशानी हो रही है। एक हफ्ते के अंदर, आपने गैस के दाम बढ़ा दिए, जबकि आपने कहा था कि हम लोगों पर बोझ नहीं डालेंगे, लेकिन सबसे पहला काम आपने वही किया...
Budget Session 2026 LIVE: रांची में LPG और पेट्रोल के लिए लंबी-लंबी लाइनें- महुआ माजी
Budget Session 2026 LIVE: JMM की सांसद महुआ माजी ने संसद के बाहर कहा- रांची में LPG और पेट्रोल के लिए लंबी-लंबी लाइनें देखी जा सकती हैं, और जनता परेशान है, यह सोचकर कि आगे क्या होगा। सरकार कह रही है कि उसके पास काफी स्टॉक है, लेकिन झगड़ा कब रुकेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। सरकार को अपनी विदेश नीति पर सफाई देनी चाहिए। कल कहा जा रहा था कि अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया गया, ऐसा इसलिए था क्योंकि जब प्रस्ताव लाने का फैसला हुआ था, तब हालात अलग थे....
Budget Session 2026 LIVE: विपक्ष आज लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रस्ताव ला सकता है
Budget Session 2026 LIVE: कांग्रेस सांसद मंगलवार यानी आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाने के लिए एक प्रस्ताव लाने वाले हैं। विपक्ष के 118 सांसदों ने इस प्रस्ताव पर साइन किए हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर सदन में बोलने की इजाजत नहीं दिए जाने के बाद स्पीकर ने पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया। सदन की इजाजत मिलने पर ही यह प्रस्ताव लाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करेंगे। BJP MPs अनुराग ठाकुर, निशिकांत दुबे, रविशंकर प्रसाद और भर्तृहरि महताब इस मामले पर अपनी बात रखेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान भी चर्चा के दौरान सदन को संबोधित करेंगे।
Budget Session 2026 LIVE: ईरान पर क्या बोले जयशंकर?
Budget Session 2026 LIVE: एक दिन पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में कहा कि ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा- उन्हें ईरान से किसी भी तरह निकलने की सलाह दी गई है।
Budget Session 2026 LIVE: सरकार की विदेश नीति विचलित हो गई- कांग्रेस नेता
Budget Session 2026 LIVE: कांग्रेस नेता नसीर हुसैन ने कहा कि सरकार की विदेश नीति विचलित हो गई है, अमेरिकी दबाव में है। पहली बार किसी राष्ट्राध्यक्ष की हत्या पर कोई संवेदना संदेश नहीं भेजा गया।
Budget Session 2026 LIVE: सरकार ईरान युद्ध पर अपना रुख स्पष्ट करे- अखिलेश
Budget Session 2026 LIVE: एक दिन पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ईरान युद्ध पर अपना रुख स्पष्ट करे। अमेरिका हमें तेल कहां से खरीदने का निर्देश दे रहा है। विदेश नीति पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।
Budget Session 2026 LIVE: 11 बजे से फिर शुरू होगी कार्यवाही
Budget Session 2026 LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज (10 मार्च) सुबह 11 बजे से फिर शुरू होगी। कल के हंगामे के बाद, विपक्ष ईरान युद्ध पर विस्तृत बहस की मांग कर रहा है, जबकि सरकार ने कहा है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने बैठक की थी।
Budget Session 2026 LIVE: पश्चिम एशिया पर संसद में चर्चा कराने की विपक्ष की मांग स्वीकार किए जाने की संभावना नहीं
Budget Session 2026 LIVE: पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट पर संसद में चर्चा कराने संबंधी विपक्ष की मांग को सरकार द्वारा स्वीकार किये जाने की संभावना नहीं है क्योंकि विदेश मंत्री एस जयशंकर दोनों सदनों को इस मुद्दे पर जानकारी दे चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि सरकार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करना चाहती है, जिस पर अब मंगलवार को चर्चा होने की संभावना है क्योंकि पश्चिम एशिया पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन के कारण कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया में स्थिति पर संसद में कोई चर्चा नहीं होगी क्योंकि विदेश मंत्री दोनों सदनों को इस बारे में जानकारी दे चुके हैं।
Budget Session 2026 LIVE: लोकसभा में अध्यक्ष बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं अमित शाह
Budget Session 2026 LIVE: विपक्षी सदस्यों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में होने वाली चर्चा का जवाब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दे सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष बिरला ने सदन की कार्यवाही चलाते समय 'पक्षपातपूर्ण' तरीके से काम किया।
Budget Session 2026 LIVE: स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर जल्द चर्चा की मांग
Budget Session 2026 LIVE: विपक्षी सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सदन में नारेबाजी कर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि उन्हें सदन में बोलने का पर्याप्त मौका नहीं दिया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।