अभिजीत दीपके का नाम सुनते ही गुस्साए बृजभूषण सिंह, इंटरव्यू में खोया आपा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर भारतीय जनता पार्टी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा है कि वह उनके बयानों पर कुछ नहीं बोलेंगे। उनका बयान ऐसे समय पर आया है, जब सीजेपी बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रही है।

Where is Abhijeet Dipke
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अभिजीत दीपके पर साजिश करने के आरोप लगाए हैं।

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी नेता बृजभूषण शरण सिंह कॉकरोच जनता पार्टी से नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि वह उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं। साथ ही उन्होंने दिल्ली में हुए आंदोलनों को साजिश करार दिया है। सीजेपी ने SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से समय मांगा है।

सोमवार को बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'उनके बयान का हम जबाव नहीं देते। उनको हम गंभीरता से नहीं लेते। हम जानते हैं कि वो विदेशी फंडिंग है और उसी फंड के सहारे हमारे देश को अस्थिर करने की तैयारी चल रहा है। इसलिए ये आंदोलन हो रहा है।'

सीजेपी करने वाली है बड़ा प्रदर्शन

सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा है कि पार्टी ने 10 तारीख के प्रदर्शन की समीक्षा की है। उन्होंने कहा, 'बीते 3 दिनों में जो हुआ है, उससे हमें झटका लगा है और हम अलग रणनीति के साथ लौटेंगे।' खास बात है कि सोमवार को रांका और उनके साथी सौरभ दास दिल्ली पुलिस के पास प्रदर्शन का समय मांगने गए थे।

उन्होंने चेतावनी दी थी कि इस अनुमति के अनुरोध को लंबित नहीं रखा जाना चाहिए और इसपर जल्द ही फैसला लिया जाना चाहिए। सीजेपी ने समय देने के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि, अब तक साफ नहीं हो सका है कि पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन करने की अनुमति दी है या नहीं। खास बात है कि ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब सरकार ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने से रोक लगा दी है।

जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन

सोमवार को सरकार ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन से रोक लगा दी है। साथ ही इसके लिए तीन नई जगहों का भी ऐलान कर दिया गया है। अब इस फैसले को लेकर भी सीजेपी में नाराजगी है। दीपके ने जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए तय जगह की सूची से हटाने के फैसले की आलोचना की और चेतावनी दी कि अब पूरा देश जंतर-मंतर बन जाएगा। दीपके ने कहा कि अगर यही हालात रहे तो एक दिन ऐसा भी आ सकता है जब भाजपा देश से लोकतंत्र को ही हटा दे।

दिल्ली के पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार की ओर से 11 अक्टूबर को जारी किए गए स्थायी आदेश के अनुसार, जंतर-मंतर अब विरोध-प्रदर्शन का स्थल नहीं होगा। साथ ही प्रदर्शन के लिए तीन नई स्थल रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान होंगे। पुलिस ने यह भी साफ किया है कि इस संबंध में अलग से SOP जारी की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। साथ ही नई जगहों को लेकर भी चिंता जाहिर की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि इनमें से कुछ जगहें दिल्ली के लैंडफिल यानी बड़े कूड़ास्थल इलाकों के पास हैं और सार्वजनिक सभाओं के लिए सही नहीं हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि अदालत ने पहले जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए तय जगह के तौर पर मंजूरी दी थी और रामलीला मैदान को इसके लिए सही विकल्प नहीं माना था।

CJP नेता हिरासत में

मंगलवार को जंतर मंतर में प्रवेश करने को लेकर भी जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, रांका, दास समेत सीजेपी के कई कार्यकर्ता जंतर मंतर में प्रवेश कर गए थे। बाद में दोनों को हिरासत में ले लिया गया था। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरासत में लिए जाने के बाद वो तिरंगा लहरा रहे थे। पुलिस कार्रवाई पर सीजेपी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभिजीत दीपके का नाम सुनते ही गुस्साए बृजभूषण सिंह, इंटरव्यू में खोया आपा