इनकी कोई हैसियत नहीं, छह महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे; कॉकरोच जनता पार्टी पर भड़के बृजभूषण

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि ये कुछ नहीं, इनकी कोई हैसियत नहीं, छह महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे। इनसे कह दीजिए कि पार्टी बनाकर चुनाव लड़ जाएं।

Brijbhushan Singh Attacks Cockroach Janata Party Says They have no Standing They wont be Found after 6 Months
इनकी कोई हैसियत नहीं, छह महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे; CJP पर भड़के बृजभूषण

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की लीडरशिप पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि इनकी कोई हैसियत नहीं है और छह महीने बाद ये सब लोग ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे। साथ ही, एक चुनौती देते हुए कहा है कि ये पार्टी बनाकर चुनाव लड़कर दिखाएं।

एबीपी न्यूज से बात करते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा, ''ये कुछ नहीं, इनकी कोई हैसियत नहीं, छह महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे। इनसे कह दीजिए कि पार्टी बनाकर चुनाव लड़ जाएं। पहले हमारे यहां से ही लड़ जाएं। ऐसे नहीं होता है। एक समस्या को कैश किया। आप आगे आए और बच्चों की बात उठाई, उसका स्वागत है, लेकिन मुगालते में नहीं रहना चाहिए।''

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर महीनेभर से ज्यादा समय तक आंदोलन चला था। छात्रों ने संसद की ओर मार्च भी किया था। नीट पेपर लीक विवाद के मुद्दे पर यह आंदोलन हुआ और आखिरकार शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सीजेपी को अभिजीत दीपके लीड करते हैं और हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय संयोजक का पद मिला है।

दबाव बनाने वाले ग्रुप की तरह काम करेगी सीजेपी

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि फिलहाल उनकी पार्टी दबाव बनाने वाले समूह के रूप में काम करेगी क्योंकि इस समय देश को इसी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बैठक में एथेनॉल मिश्रित ईंधन और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। दीपके ने कहा, ''फिलहाल सीजेपी दबाव बनाने वाले एक समूह के रूप में काम करेगी क्योंकि इस समय भारत को दबाव बनाने वाले एक समूह की ही जरूरत है।''

वहीं, सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक आगे भी पार्टी के मार्गदर्शक बने रहेंगे और विभिन्न मुद्दों पर पार्टी उनसे सलाह लेती रहेगी। दास ने कहा कि वे राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक होने और परीक्षाओं संबंधी अन्य अनियमितताओं के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के हालिया प्रदर्शनों में शामिल विद्यार्थियों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकियां वापस लेने की मांग भी करेंगे। उन्होंने कहा, ''हम इस मुद्दे पर सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे हैं।''

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइनकी कोई हैसियत नहीं, छह महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे; CJP पर भड़के बृजभूषण