BRICS के मंच से पाकिस्तान को समझा दिया गया! पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स समिट में पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पिछले साल हुए पहलगाम आतंकी हमले की ब्रिक्स देशों ने कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान के आतंकी संगठन ने ही हमले को अंजाम दिया था।

BRICS Countries Conveys Message to Pakistan Strongly Condemns Pahalgam Terror Attack
BRICS देशों ने पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

BRICS 2026: ब्रिक्स देशों ने शनिवार को पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। इस हमले को पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन टीटीपी ने अंजाम दिया था और इसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। इसके अलावा, ब्रिक्स देशों ने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की अपील की और इस खतरे से निपटने में दोहरे मापदंडों को खारिज करने की बात कही।

पहलगाम हमले की कड़ी निंदा किए जाने का साफ मतलब है कि ब्रिक्स देशों ने पाकिस्तान को उसका बिना नाम लिए कड़ा संदेश दे दिया है। यह स्पष्ट कर दिया है कि जो देश आतंकवाद फैलाते हैं, उनसे कड़े तरीके से निपटना चाहिए। पहलगाम हमले के बाद भी दुनियाभर के देशों ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी। इसके बाद मई महीने में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में आतंकवादियों की कमर तोड़ दी थी और बड़े पैमाने पर एयर स्ट्राइक्स की थीं।

ब्रिक्स देशों ने आतंकवाद के किसी भी रूप के प्रति जीरो टॉलरेंस और इस खतरे का मुकाबला करने में दोहरे मापदंड छोड़ने की भारत की अपील का पूरी तरह से समर्थन किया। ब्रिक्स समिट में सर्वसम्मति से घोषणापत्र पारित हुआ। इसमें कहा गया है, "हम आतंकवादियों के बॉर्डर पार मूवमेंट, आतंकवाद की फाइनेंसिंग और सुरक्षित ठिकानों सहित सभी रूपों और रूपों में आतंकवाद का मुकाबला करने के अपने कमिटमेंट को दोहराते हैं।"

घोषणापत्र में आगे कहा गया, "हम दोहराते हैं कि आतंकवाद को किसी भी धर्म, राष्ट्रीयता, सभ्यता या जातीय समूह से नहीं जोड़ा जाना चाहिए और आतंकवादी गतिविधियों और उनके समर्थन में शामिल सभी लोगों को संबंधित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।" ब्रिक्स ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद से लड़ना देशों की पहली जिम्मेदारी है और आतंकवादी खतरों को रोकने और उनका मुकाबला करने के लिए दुनियाभर में की जाने वाली कोशिशों को यूएन के चार्टर समेत इंटरनेशनल कानून के तहत अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह पालन करना चाहिए।

घोषणा में यह भी कहा गया, "हम आतंकवाद के किसी भी काम की कड़ी निंदा करते हैं, उसे क्रिमिनल और गलत मानते हैं, चाहे उसका मकसद कुछ भी हो, जब भी, कहीं भी और किसी ने भी किया हो।" इसमें कहा गया, "हम 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू और कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें 26 लोग मारे गए और कई घायल हुए।"

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsBRICS के मंच से पाकिस्तान को समझा दिया गया! पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा