BREAKING:TMC के बागियों पर कब फैसला लेंगे ओम बिरला, पहले दोनों पक्षों की सुनेंगे बात

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

देश और दुनिया की हर बड़ी हलचल पर हमारी पैनी नजर। राजनीति, खेल, सिनेमा और समाज से जुड़े हर जरूरी और सनसनीखेज अपडेट के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दु्स्तान के साथ। सच और सटीक खबरें, सबसे पहले!

BREAKING:TMC के बागियों पर कब फैसला लेंगे ओम बिरला, पहले दोनों पक्षों की सुनेंगे बात

1:46 PM Priyanka Gandhi Vadra: जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से पूछा गया कि क्या PM मोदी को G7 में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ 3 भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाना चाहिए, तो उन्होंने कहा, 'हां, उन्हें ऐसा करना चाहिए। यह हैरानी की बात है कि जो हो रहा है, उस पर हम खुलकर बात नहीं कर रहे हैं।' (ANI)

1:39 PM Shivsena UBT: शिवसेना यूबीटी सांसद अनिल देसाई ने कहा, 'ऐसी कोई बात नहीं है। उद्धव जी समय-समय पर बैठकें बुलाते रहते हैं। सभी सांसदों को उद्धव जी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। सांसदों पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं है। इस तरह की बातें बीच-बीच में सामने आती रहती हैं, लेकिन इनमें कोई सच्चाई नहीं है।'

1:32 PM US and Iran War Updates: ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध की समाप्ति में लेबनान पर इजराइल के कब्जे का अंत भी शामिल है।

1:27 PM DMK-Congress: डीएमके पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'DMK को अब अपना अस्तित्व बचाना चाहिए। राहुल गांधी ने देश में दिखा दिया है कि उनके नेतृत्व में ही सब कुछ होगा। DMK को हमेशा कांग्रेस ने कंधा दिया है। हमारे पास ज्यादा सीटें थी तब भी हमने आपसे कुछ नहीं लिया सबकुछ उन्हें ही दिया।'

12:50 PM Khan Sir Case: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खान सर-रोशन आनंद विवाद पर उच्च स्तरीय जांच के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव के पत्र पर कहा, 'जांच हो रही है। सत्य सामने आना चाहिए। ये जांच का विषय है बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ विषय है। किसी के साथ अन्याय न हो इस बात का ध्यान जरूर हमारी सरकार रखेगी।'

12:15 PM Air India Express: कन्नूर एयरपोर्ट PRO ने बताया है कि केरल के कन्नूर से सऊदी अरब के जेद्दा जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट मंगलवार (16 जून, 2026) को उड़ान भरने के दो घंटे के भीतर ही वापस लौट आई। ऐसा विमान के इंजन में खराबी के कारण हुआ।

11:30 AM Kakoli Ghosh Dastidar: TMC सांसद कल्याण बनर्जी को बाहर करने की मांग पर TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, ‘बार-बार गलती करने वाले और महिलाओं के प्रति नफरत रखने वाले व्यक्ति को कानून के तहत सज़ा मिलनी चाहिए। अगर वह बार-बार सम्माननीय सदस्यों या किसी भी महिला को बुरे नामों से बुलाकर या बुरा बर्ताव करके परेशान करते हैं, तो सजा मिलनी चाहिए।’

11:04 AM TMC Crisis: समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही कोई फैसला लेंगे। स्पीकर ऑफिस ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी सांसदों के गुट को एक ईमेल भी भेजा है।

10:41 AM- Telegram App Ban: सरकार ने IT Act, 2000 की धारा 69A के तहत एक निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार, टेलीग्राम ऐप के इस्तेमाल पर 22 जून 2026 तक के लिए अस्थायी रोक लगा दी गई है। यह फैसला NEET (UG) 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा और उसके ठीक बाद के दिनों को ध्यान में रखकर लिया गया है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें