Hindi News देश Live: राणा कपूर ने लगाए प्रियंका गांधी पर आरोप तो कांग्रेस बोली- भाजपा केवल मुद्दा गरम रखना चाहती है

Live: राणा कपूर ने लगाए प्रियंका गांधी पर आरोप तो कांग्रेस बोली- भाजपा केवल मुद्दा गरम रखना चाहती है

राणा कपूर ने प्रियंका गांधी पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने जबरदस्ती एक पेंटिंग 2 करोड़ रुपये में बिकवाई। यह एमएफ हुसैन की पेंटिंग थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस रकम का इस्तेमाल सोनिया के इलाज में हुआ।

Live: राणा कपूर ने लगाए प्रियंका गांधी पर आरोप तो कांग्रेस बोली- भाजपा केवल मुद्दा गरम रखना चाहती है
congress
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Nisarg DixitEdited By: Ankit Ojha
Sun, 24 Apr 2022 08:32 PM

लखीपुरखीरी हत्याकांड के आरोपी और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने रविवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अब उन्हें फिर जेल जाना होगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। 

वहीं, दूसरी ओर महाराष्ट्र की बांद्रा कोर्ट ने सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दे दिए हैं। दंपति के वकील रिजवान मर्चेंट ने इसे फर्जी मामला बताया है। दोनों नेताओं की जमानत पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। कोर्ट ने मुंबई पुलिस से 27 अप्रैल तक जमानत पर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

उधर, गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा ने बड़ा बहुमत हासिल किया है। भाजपा और उसके सहयोगियों ने यहां 60 में से 58 वार्डों में कब्जा कर लिया है। भाजपा को बड़ी जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी और कहा कि विकास के एजेंडे पर निर्माण करने के लिए भाजपा को बड़ा जनादेश देने के लिए गुवाहाटी के लोगों को धन्यवाद।

इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू और कश्मीर पहुंचे। पीएम मोदी का यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि साल 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पीएम पहली बार घाटी दौरे पर पहुंचे। अपने दोरे में पीएम ने राज्य को 20 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी। देश दुनिया की पल-पल की बड़ी अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिंदुस्तान के साथ...

Sun, 24 Apr 2022 08:32 PM

वंदेभारत ट्रेन तैयार होने में नहीं होगी देरी

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ वीके त्रिपाठी ने बताया है कि वंदे भारत ट्रेनों के तैयार होने में कोई देरी नहीं होगी। इसके लिए आवश्यक सारी सामग्री उपलब्ध है। 

Sun, 24 Apr 2022 07:04 PM

मुंबई में कोरोना के 73 नए केस

बीते 24 घंटे में मुंबई में कोरोना के 73 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 55 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना से बीते एक दिन में किसी की मौत नहीं हुई। शहर में अभी 521 ऐक्टिव केस हैं।

Sun, 24 Apr 2022 05:55 PM

राणा कपूर के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस


प्रियंका गांधी पर राणा कपूर के आरोपों के बाद कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा बिना किसी आधार के केवल मुद्दा गरम रखना चाहती है। मीडिया को संबोधित करते हए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह आदमी मृत लोगों पर भी आरोप लगा रहा है और भाजपा उकसाने का काम कर रही है।

Sun, 24 Apr 2022 04:48 PM

128 दिन के बाद आशीष को मिली थी जमानत

128 दिन तक जेल में रहने के बाद 15 फरवरी को आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। तब से वह जेल से बाहर चल रहे थे। 18 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज करके उन्हें एक सप्ताह के अंदर सरेंडर होने का आदेश दिया था। रविवार की दोपहर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में आशीष मिश्र ने मजिस्ट्रेट के सामने खुद को सरेंडर कर दिया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Sun, 24 Apr 2022 04:43 PM

पुलवामा के पाहू इलाके में मुठभेड़

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा के पाहू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकियों की घेराबंदी कर दी है। अधिक जानकारी के लिए अपडेट का इंतजार है।
Sun, 24 Apr 2022 04:04 PM

आशीष मिश्रा का कोर्ट में सरेंडर

लखीमपुर हत्याकांड के आरोपी आशीष मिश्रा ने रविवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने अशीष मिश्रा की जमानत रद्द कर दी थी।
Sun, 24 Apr 2022 04:04 PM

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर कांड के आरोपी आशीष मिश्रा का सरेंडर, फिर से जाएंगे जेल

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उनकी बेल को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था और एक सप्ताह के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया था। आशीष मिश्रा पर 3 अक्टूबर, 2021 को लखीमपुर में आंदोलन कर रहे किसानों को कार से कुचलने का आरोप है।

Sun, 24 Apr 2022 01:44 PM

महाराष्ट्र: नवनीत राणा और रवि राणा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मुंबई की कोर्ट ने सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक ओर जहां नवनीत भायखला जेल में रहेंगी। वहीं, रवि को आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा।

Sun, 24 Apr 2022 01:33 PM

पीएम मोदी ने कहा पंचायतों को ज्यादा अधिकार देने पर सरकार का जोर

जम्मू और कश्मीर में पीएम ने कहा कि केंद्र का लक्ष्य पंचायतों को ज्यादा अधिकार देने और सशक्त करने का है। उन्होंने कहा, 'पंचायती राज व्यवस्था में बहनों की भागीदारी को और बढ़ाने पर भी हमारी सरकार का बहुत जोर है।'

Sun, 24 Apr 2022 01:31 PM

जम्मू और कश्मीर के युवाओं से पीएम मोदी का वादा

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं जम्मू कश्मीर के नौजवानों से कहना चाहता हूं कि आपके माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी को जिन मुसीबतों के साथ जिंदगी जीनी पड़ी। आपको कभी भी ऐसी जिंदगी जीनी नहीं पड़ेगी, ये मैं आपको करके दिखाऊंगा।'

Sun, 24 Apr 2022 01:25 PM

जम्मू-कश्मीर में दो साल में दोगुने से ज्यादा हुआ निजी निवेश

पीएम मोदी ने कहा, 'आजादी के अमृत काल यानी आने वाले 25 वर्षों में नया जम्मू कश्मीर विकास की नई गाथा लिखेगा। आजादी के 7 दशकों के दौरान जम्मू कश्मीर में मात्र 17,000 करोड़ रुपये का ही प्राइवेट इंवेस्टमेंट हो पाया था। पिछले 2 साल में ये आंकड़ा 38,000 करोड़ रुपये पहुंचा है।'

Sun, 24 Apr 2022 01:19 PM

जम्मू-कश्मीर: पीएम मोदी ने की आरक्षण पर चर्चा

पीएम ने कहा, 'दशकों-दशक से जो बेड़ियां वाल्मीकि समाज के पांव में डाल दी गई थीं, उनसे वो मुक्त हुआ है। आज हर समाज के बेटे-बेटियां अपने सपनों को पूरा कर पा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में बरसों तक जिन साथियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिला, अब उन्हें भी आरक्षण का लाभ मिल रहा है।'

Sun, 24 Apr 2022 01:17 PM

'पंचायती राज दिवस बदलाव का प्रतीक'

पीएम मोदी ने कहा, 'इस बार पंचायती राज दिवस जम्मू कश्मीर में मनाया जाना एक बड़े बदलाव का प्रतीक है।' उन्होंने कहा, 'ये गर्व की बात जब लोकतंत्र जम्मू कश्मीर में ग्रास रूट तक पहुंचा है, तब यहां से मैं देशभर की पंचायतों से संवाद कर रहा हूं।'

Sun, 24 Apr 2022 01:13 PM

जम्मू और कश्मीर से पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी ने कहा, 'न ये भू-भाग मेरे लिए नया है, और न मैं आप लोगों के लिए नया हूं। मैं यहां की बारिकियों से अनेक वर्षों से परिचित रहा हूं। मेरे लिख खुशी की बात है कि आज यहां कनेक्टिविटी और बिजली से जुड़े 20,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।'

Sun, 24 Apr 2022 12:50 PM

पल्ली जिले को मिली सोलर पावर प्लांट की सौगात

सांबा के पल्ली जिले की पंचायत को भी पीएम नरेंद्र मोदी ने 500 किलोवॉट के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पल्ली देश की पहली ग्रीन पंचायत हबो गई है। यही नहीं उन्होंने 108 जनऔषधि केंद्रों को भी जनता को समर्पित किया।

Sun, 24 Apr 2022 12:49 PM

चेनाब नदी पर किया हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का शिलान्यास

पीएम नरेंद्र मोदी ने किश्तवाड़ जिले में चेनाब नदी पर 540 मेगावॉट के हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा ऑल वेदर काजीगुंड बनिहाल टनल का पीएम नरेंद्र मोदी ने डिजिटल लोकार्पण किया।

Sun, 24 Apr 2022 12:48 PM

अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे पीएम मोदी

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने सांबा में 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया। इससे वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा करना आसान होगा। इसके अलावा राज्य की कनेक्टिविटी भी दिल्ली से बेहतर होगी। 

Sun, 24 Apr 2022 12:29 PM

जम्मू और कश्मीर में पीएम मोदी

एएनआई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेने के लिए सांबा ज़िले के पल्ली पंचायत पहुंचे और 20,000 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी।

Sun, 24 Apr 2022 12:07 PM

किरीट सोमैया पर हमले का मामला, सरकार ने मानी पथराव की बात

महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा, 'पत्थरबाजी की बात सच है। इसके पीछे कौन है, यह पता लगाने के लिए जांच जारी है। जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। मामले दर्ज कर लिया गया है।'

Sun, 24 Apr 2022 11:37 AM

मन की बात: पैरेंट्स से बच्चों को वैदिक गणित सिखाने की अपील

पीएम ने कहा, 'साथियों, हम भारतीयों के लिए गणित कभी मुश्किल विषय नहीं रहा, इसका एक बड़ा कारण हमारी वैदिक गणित भी है।' उन्होंने कहा, 'मैं चाहूंगा, सभी माता-पिता अपने बच्चों को वैदिक गणित जरुर सिखाएं। इससे, उनका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही, उनके दिमाग की विश्लेषण करने की ताकत भी बढ़ेगी और हां, गणित को लेकर कुछ बच्चों में जो भी थोड़ा बहुत डर होता है, वो डर भी पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।'