बॉडी बिल्डर की 19 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत, हैरान रह गई दुनिया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • ब्राजील के मैथ्यूज पूरी दुनिया में बॉडी बिल्डर के तौर पर चर्चित थे और उनकी कहानी वायरल होती थी। वह लगातार कई प्रतिस्पर्धाओं में भी जाते थे और बॉडी बिल्डिंग कम्युनिटी में एक स्टार के तौर पर उभर रहे थे। दक्षिण ब्राजील के सैंटा कैटारिना प्रांत में वह काफी चर्चित हो गए थे, जहां के वह रहने वाले थे।

matheus pavlak

किसी दौर में मोटापे से पीड़ित रहे और फिर 5 साल के अंदर अपने शरीर में बड़ा बदलाव लाकर दुनिया भर में मशहूर हुए मैथ्यूस पावलक का निधन हो गया है। महज 19 साल की उम्र में ही मैथ्यूस को हार्ट अटैक आया और उनकी जान चली गई। ब्राजील के रहने वाले मैथ्यूज पूरी दुनिया में बॉडी बिल्डर के तौर पर चर्चित थे और उनकी कहानी वायरल होती थी। वह लगातार कई प्रतिस्पर्धाओं में भी जाते थे और बॉडी बिल्डिंग कम्युनिटी में एक स्टार के तौर पर उभर रहे थे। खासतौर पर दक्षिण ब्राजील के सैंटा कैटारिना प्रांत में वह काफी चर्चित हो गए थे, जहां के वह रहने वाले थे।

TMZ के अनुसार वह हाल ही में स्थानीय स्तर की प्रतियोगिताओं में चौथे और छठे स्थान पर आए थे। यही नहीं U23 कॉन्टेस्ट में उन्हें जीत भी मिली थी। पावलक की असमय मौत को लेकर चर्चा है कि इसके पीछे स्टेरॉयड्स का भी रोल हो सकता है। इससे उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो गईं। सोशल मीडिया पर जानकारों का कहना है कि पावलक ने अपनी सेहत को सुधारने के लिए बहुत सी दवाओं का इस्तेमाल किया था। इसके चलते ही उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं हुईं और अंत में उन्हें हार्ट अटैक हुआ। वहीं उनके कुछ समर्थकों ने ऐसी बातें करने वालों की आलोचना की है।

सोशल मीडिया पर पावलक के एक समर्थक ने कहा, 'आखिर कुछ लोग कैसे उस शख्स के बारे में ऐसी बातें कर सकते हैं, जो अपनी बात रखने के लिए अब मौजूद ही नहीं है।' पावलक लगातार सोशल मीडिया पर अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी तस्वीरें शेयर किया करते थे। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'यह मायने नहीं रखता कि आपका सपना कितना कठिन और असंभव है। यदि आप वास्तव में ऐसा करना चाहते हैं तो कर पाएंगे। मैंने ऐसा किया।' मैथ्यूस पावलक के पूर्व ट्रेनर लुकास शेगाटी ने उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया है।

इंस्टाग्राम पर शेगाटी ने लिखा, 'आज का दिन बेहद दुखद है। हमने अपना एक अच्छा दोस्त खो दिया। उसकी मौत ने हम सभी लोगों को हैरान कर दिया है। एक सम्मानित एथलीट के तौर पर शानदार भविष्य उनका इंतजार कर रहा था। लेकिन उनकी असमय मौत ने सबको हैरान किया है। भगवान की अपनी योजना होती है, लेकिन उसे समझना कठिन है। मेरे पास अपने दिल का दर्द बयां करने के लिए शब्द ही नहीं हैं।'

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsविदेश न्यूज़बॉडी बिल्डर की 19 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत, हैरान रह गई दुनिया