भाजपा को बंगाल में 78 से अधिक सीट नहीं मिलेंगी, TMC नेता कुणाल घोष का दावा

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, कोलकात
Follow us on Google News
share

घोष ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी, यह महसूस करने के बाद पार्टी अब फाल्टा जैसे स्थानों पर अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है, साथ ही सत्ता में आने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, जो कभी पूरे नहीं होंगे।

भाजपा को बंगाल में 78 से अधिक सीट नहीं मिलेंगी, TMC नेता कुणाल घोष का दावा

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने शनिवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा को 78 से अधिक सीट नहीं मिलेंगी। घोष ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्हें ''विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि कुछ राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने हाल ही में हुई एक बैठक में यह बात कही है कि भाजपा को चुनावों में 78 से अधिक सीट नहीं मिलेंगी।''

घोष ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी, यह महसूस करने के बाद पार्टी अब फाल्टा जैसे स्थानों पर अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है, साथ ही सत्ता में आने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, जो कभी पूरे नहीं होंगे।

चुनाव के बाद हिंसा के मुद्दे पर घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी तरह की हिंसा को बढ़ावा नहीं देगी, लेकिन ''केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा नेताओं द्वारा चुनाव के बाद कुछ लोगों को उल्टा लटकाने की बात कहना बेहद उकसावे भरा था।''

उन्होंने कहा, ''हम हिंसा नहीं चाहते। बंगाल की जनता का जनादेश मिलने के बाद हम अपने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने का आग्रह करेंगे।'' घोष के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद राहुल सिन्हा ने कहा, ''उनके जैसे तृणमूल नेता अपने पार्टी समर्थकों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वे पार्टी की आसन्न हार से अवगत हैं, जिसका परिणाम चार मई को सामने आ जाएगा।''

सिन्हा ने कहा कि भाजपा को 78 से अधिक सीट न मिलने के संबंध में कुछ नेताओं के आकलन के बारे में घोष का दावा झूठ पर आधारित है, क्योंकि भाजपा का हर पदाधिकारी इस बात से अवगत है कि इस बार के चुनावों में पार्टी को बहुमत मिलेगा।

किस राज्य में किसकी सरकार? 🤔

सबसे तेज़ सीट-वाइज रुझान—हिंदुस्तान ऐप पर!
अभी डाउनलोड करें 📲

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें