पीएम मोदी के 25 साल की ‘सेवा गाथा’ लेकर निकलेगी भाजपा, देशभर में क्या प्लान?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यात्रा के दौरान पार्टी जनता को संदेश देगी कि कैसे नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जनहित की योजनाएं तैयार की गईं। उनके मुख्यमंत्री रहने और फिर प्रधानमंत्री बनने तक के कार्यकाल में क्या-क्या काम किए गए। युवाओं पर फोकस रहेगा।

BJP to launch campaign on PM Modi birthday
PM मोदी के 25 साल पर BJP का मेगा कैंपेन

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके जनसेवा के 25 सालों के कार्यकाल का जश्न मनाने के लिए बड़ी तैयारी की है। इसके लिए पार्टी की ओर से नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली वडनगर से उनके चुनाव क्षेत्र वाराणसी तक यात्रा निकाली जाएगी। एक यात्रा वडनगर से वाराणसी तक और दूसरी वाराणसी ने वडनगर तक जाएगी। जल्द ही इनके मार्ग को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक यात्रा की शुरुआत 17 सितंबर से होगी। यात्रा के दौरान पार्टी जनता को संदेश देगी कि कैसे नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जनहित की योजनाएं लागू की गईं। उनके मुख्यमंत्री रहने और फिर प्रधानमंत्री बनने तक के कार्यकाल में क्या-क्या काम किए गए।

1 महीने का अभियान

सूत्रों का कहना है कि कुल 10 टीमें वडनगर और वाराणसी से यात्रा पर निकलेंगी। वाराणसी से निकलने वाली टीमें अलग-अलग राज्यों में जाएंगी और उसके बाद एक महीने के अंदर वडनगर पहुंचेंगी। वहीं वडनगर से निकलने वाली यात्रा भी अलग-अलग हिस्सों से गुजरते हुए वाराणसी आएगी। इस तरह दोनों यात्राएं 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेंगी और देश के पूर्व-पश्चिम-उत्तर-दक्षिण के राज्यों से गुजरेगी।

युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

अभियान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत ‘राष्ट्रीय युवा पहल चुनौती’ समेत अन्य गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को अभियान से जोड़ने की योजना है। अभियान के दौरान तीन तारीखों को विशेष महत्व दिया है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती और 7 अक्तूबर को प्रधानमंत्री मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने का अवसर है। इन तीनों अवसरों पर विशेष सेवा और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कई कार्यक्रम होंगे

अभियान में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान व स्वास्थ्य जांच शिविर लगेंगे। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान, नुक्कड़ नाटक व चित्रकला प्रतियोगिताभी होंगे। ‘नमो सेवा गाथा’ से पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएम मोदी के 25 साल की ‘सेवा गाथा’ लेकर निकलेगी भाजपा, देशभर में क्या प्लान?