
राहुल गांधी पर भाजपा के सनसीखेज आरोप, बांग्लादेश में इस्लामी चरमपंथियों का उत्पात; टॉप 5 न्यूज
संबित पात्रा ने कहा कि 2014 से ही कांग्रेस खासकर राहुल गांधी, उनकी सोशल मीडिया और सलाहकार टीम और वामपंथी दलों के जाने-माने चेहरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
भाजपा ने गुरुवार को आरोप लगाया है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया सिंगापुर और अन्य देशों में स्थित सोशल मीडिया अकाउंट राहुल गांधी और वामपंथी पारिस्थितिकी तंत्र के इशारे पर भारत विरोधी माहौल बना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश में इस्लामी चरमपंथियों का उत्पात जारी है और यूनुस सरकार तमाशबीन बनी हुई है। देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ:
PM मोदी के खिलाफ विदेशों से नैरेटिव गढ़वा रहे राहुल, भाजपा के सनसनीखेज आरोप
केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार (27 नवंबर) को आरोप लगाया है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया, सिंगापुर और अन्य देशों में स्थित सोशल मीडिया अकाउंट राहुल गांधी और वामपंथी पारिस्थितिकी तंत्र के इशारे पर भारत विरोधी माहौल बना रहे हैं। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS को नीचा दिखाने और राहुल गांधी को प्रमोट करने के लिए, विदेशों में मौजूद सोशल मीडिया अकाउंट काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "सिंगापुर में लोग राहुल गांधी को PM बनाने के लिए काम कर रहे हैं। वे न तो वोटर हैं और न ही भारतीय। ये अकाउंट फेक हैं... वेस्ट एशिया, सिंगापुर, पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोग राहुल गांधी को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्हें विदेशों से महानता के सर्टिफिकेट मिल रहे हैं... हमारे देश में नैरेटिव विदेशी धरती से सेट किए जा रहे हैं।" पढ़ें पूरी खबर…
महाराष्ट्र में फिर कलह, अब स्टिंग ऑपरेशन पर आमने-सामने भाजपा और शिंदे सेना
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के दो घटक दलों यानी भाजपा और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। अब नए विवाद में भाजपा कोटे से राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना विधायक नीलेश राणे द्वारा भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर स्टिंग ऑपरेशन करने पर आपत्ति जताई है और पार्टी कार्यकर्ता के घर में घुसने पर सवाल उठाया है। हालांकि, बावनकुले ने बृहस्पतिवार को कहा कि सिंधुदुर्ग में भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर से कथित तौर पर मतदाताओं को बांटने के लिए रखी गई नकदी की जब्ती में यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो वह सख्त कानूनी कार्रवाई का समर्थन करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
बांग्लादेश में इस्लामी चरमपंथियों का उत्पात जारी, चुपचाप तमाशा देख रहे मुहम्मद यूनुस
बांग्लादेश में पिछले साल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से देश में अब तक स्थिरता नहीं आ पाई है। मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में लगातार विफल रही है और देश में इस्लामी चरमपंथियों का उत्पात जारी है। हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जहां उनके खिलाफ हिंसा की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। इस कड़ी में अब देश में बीते कुछ दिनों से यहां के 'बाउल' सिंगर्स पर हिंसक और जानलेवा हमले हो रहे हैं। इसके लिए जिम्मेदार चरमपंथी समूहों के खिलाफ एक्शन लेने की बजाय यूनुस सरकार चुपचाप तमाशा देश रही है। पढ़ें पूरी खबर…
शब्दों की ताकत ही... कुर्सी की खींचतान के बीच शिवकुमार का क्रिप्टिक मैसेज
कांग्रेस की कर्नाटक सरकार में लीडरशिप की खींचतान और बढ़ती दिख रही है। अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि अगर पार्टी हाईकमान उन्हें और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार को बुलाएगा तो वे दिल्ली जाएंगे। इस बीच, शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक मैसेज लिखा है, जिसमें कहा गया है कि शब्दों की ताकत ही दुनिया की ताकत है। पढ़ें पूरी खबर…
कर्ज में दबे व्यापारी ने रची साजिश, चिता पर शव की जगह लिटाया प्लास्टिक का पुतला
पचास लाख के कर्ज के बोझ में दबे दिल्ली के कपड़ा व्यापारी द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर रची गई साजिश का भंडाफोड़ होने पर ब्रजघाट गंगानगरी के श्मशान घाट में चिता पर शव की जगह डमीनुमा पुतला रखा देख हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा कड़ाई के साथ पूछताछ करते हुए कुछ ही देर के भीतर सारी साजिश का भंडाफोड़ करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…





