राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, MP से गुजरात तक किसे मिला टिकट
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा और मानसिंह परमार पार्टी के कैंडिडेट होंगे। मध्य प्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल मैदान में होंगे।

Rajya Sabha Chunav, BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए विभिन्न उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान में रिक्त हुईं राज्यसभा की सीटों के लिए कैंडिडेट्स उतारे हैं। इसमें राजस्थान से सतीश पूनिया, मध्य प्रदेश से तरुण चुघ समेत तमाम दिग्गज नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा चुनाव एवं ओडिशा उप चुनाव के लिए नामों पर स्वीकृति दी है। अरुणाचल प्रदेश से ताई तगाक को उम्मीदवार बनाया है, जबकि गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा और मानसिंह परमार पार्टी के कैंडिडेट होंगे। इसके अलावा, मध्य प्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल मैदान में होंगे। वहीं, मणिपुर से ए. शारदा देवी, राजस्थान से अलका गुर्जर और सतीश पूनिया को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, बीजेपी ने 2026 के उपचुनाव के लिए ओडिशा से देबाशीष सामंतराय को टिकट दिया है।
चुनाव आयोग (ECI) ने राज्यसभा की 27 सीटों और तीन राज्यों की विधान परिषदों के चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सोमवार को जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, ये चुनाव 18 जून को होंगे। आयोग के अनुसार, सभी चुनावों के लिए मतदान 18 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी। राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 10 राज्यों में चुनाव होंगे। इसके अलावा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा में राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे। वहीं, बिहार में राज्य विधान परिषदों की नौ सीटों के लिए भी चुनाव होंगे, और एक सीट के लिए उपचुनाव होगा।
चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में चार चार सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान की तीन तीन सीटों के लिए वोट पड़ेंगे। झारखंड में दो सीटों पर मतदान होंगे, जबकि मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर की एक-एक सीट पर राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। वहीं, भाजपा के अलावा, कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों के नामों की चर्चा शुरू कर दी है। कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान से नीरज डांगी, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती समेत अन्य को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इसके अलावा, मंसूर अली खान, पवन खेड़ा जैसे नामों की भी चर्चा चल रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


