किसी को बनाया मंत्री तो किसी को गवर्नर, CEC मुद्दे पर पीयूष गोयल ने कांग्रेस को दिखाया आईना

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राहुल का व्यवहार और दोहरा मापदंड देखने को मिल रहा है। उन्होंने राहुल गांधी की गतिविधियों को बचकाना बताते हुए आरोप लगाया कि इससे संविधान की भावना को नुकसान पहुंचता है।

BJP Piyush Goyal accuses Congress Rahul Gandhi misusing office of Election Commission
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर चुनाव आयोग के पद का गलत इस्तेमाल करने और पूर्व चुनाव आयुक्तों को राजनीतिक पद देने का आरोप लगाया। उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों और चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियों का हवाला देते हुए कांग्रेस के कामकाज पर सवाल उठाए। मंगलवार को गोयल ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाती है, लेकिन उसे अपने पुराने रिकॉर्ड पर भी नजर डालनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में जो NDA सरकार ने चुनाव आयोग को स्वावलंबी तरीके से देशहित और जनहित में काम करने के लिए पूरी तरीके से स्वायत्तता दी है और कोई भी चुनाव आयुक्त जो नियुक्त हुआ हो उसको कोई राजनीतिक लाभ देने का प्रयास नहीं किया है।'

पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस का अगर ट्रैक रिकॉर्ड देखें जिसको राहुल गांधी नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने एक CEC को पार्टी का टिकट दिया। एक को केंद्रीय मंत्री बना लिया और 2 CEC को राज्यपाल बनाया गया। पीयूष गोयल ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एमएस गिल का जिक्र करते हुए कहा कि उनका सफर चुनाव आयोग से संसद और फिर केंद्रीय मंत्रिमंडल तक पहुंचा। एमएस गिल साल 1996 से 2001 तक मुख्य चुनाव आयुक्त रहे। 2000 में CEC रहते हुए गिल को पद्म विभूषण से नवाजा गया।

'टीएन शेषन कांग्रेस के टिकट पर लड़े चुनाव'

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का जिक्र करते हुए पीयूष गोयल ने कहा, 'शेषन ने 1999 के आम चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ चुनाव लड़ा।' उन्होंने सवाल किया कि क्या यह रिवॉर्ड देने जैसा नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘आरके त्रिवेदी का कार्यकाल बतौर मुख्य चुनाव आयुक्त 1985 में खत्म हुआ। इसके 2 महीने के अंदर ही राजीव गांधी की सरकार ने उन्हें गुजरात का राज्यपाल बना दिया गया।’ गोयल ने कहा कि संवैधानिक पदों पर काम करने वाले अधिकारियों को बाद में राजनीतिक पद दिए जाने की घटनाओं की जांच होनी चाहिए।

नवीन चावला को चुनाव आयुक्त बनाए जाने का मुद्दा

बीजेपी लीडर ने कहा, ‘कांग्रेस चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने से पहले अपने शासनकाल में हुए ऐसे फैसलों का जवाब क्यों नहीं देती।’ केंद्रीय मंत्री ने 2005 में नवीन चावला को चुनाव आयुक्त बनाए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने इस नियुक्ति में सोनिया गांधी की भूमिका को लेकर सवाल किए। गोयल ने पूछा कि उस समय सरकार कौन चला रहा था और नियुक्ति की जिम्मेदारी किसकी थी। उन्होंने कहा कि उस समय की व्यवस्था में प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की नियुक्ति प्रक्रिया में अहम भूमिका थी। 2009 में तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त एन. गोपालस्वामी ने नवीन चावला को पद से हटाने की सिफारिश की थी। गोपालस्वामी ने चावला के आचरण पर सवाल उठाए थे और उन पर कांग्रेस के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया था।

राहुल गांधी के रवैये पर गोयल ने उठाए सवाल

पीयूष गोयल ने दावा किया कि तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व वाली मनमोहन सिंह सरकार ने इस सिफारिश पर कार्रवाई नहीं की। उस समय सोनिया गांधी का सरकार पर प्रभाव था और राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पर्याप्त सम्मान नहीं करते थे। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान पीयूष गोयाल ने राहुल गांधी के रवैये की भी आलोचना की। गोयल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राहुल का व्यवहार और दोहरा मापदंड देखने को मिल रहा है। उन्होंने राहुल गांधी की गतिविधियों को बचकाना बताते हुए आरोप लगाया कि इससे संविधान की भावना को नुकसान पहुंचता है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिसी को बनाया मंत्री तो किसी को गवर्नर, CEC पर गोयल ने कांग्रेस को दिखाया आईना