Hindi NewsIndia NewsBJP MP Manoj Tiwari house was burgled with valuables worth Rs 5.4 lakh stolen an old servant is suspected
BJP सांसद मनोज तिवारी के घर चोरी, पुराना नौकर उड़ा ले गया 5.4 लाख कैश; कैसे पकड़ाया?

BJP सांसद मनोज तिवारी के घर चोरी, पुराना नौकर उड़ा ले गया 5.4 लाख कैश; कैसे पकड़ाया?

संक्षेप:

चोरी की यह वारदात दो किस्तों में हुई। जून 2025 में अलमारी से 4.40 लाख रुपये गायब हुए थे, लेकिन तब चोर का पता नहीं चल सका था। इसके बाद 15 जनवरी 2026 की रात को फिर से 1 लाख रुपये की चोरी हुई।

Jan 18, 2026 12:42 pm ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी के मुंबई स्थित फ्लैट में हुई चोरी के मामले में अंबोली पुलिस ने सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज तिवारी का पूर्व कर्मचारी है, जिसे लगभग दो साल पहले काम से निकाल दिया गया था। यह चोरी मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित शास्त्री नगर इलाके के सुंदरबन अपार्टमेंट में हुई। पिछले 20 वर्षों से उनके साथ रह रहे मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चोरी की यह वारदात दो किस्तों में हुई। जून 2025 में अलमारी से 4.40 लाख रुपये गायब हुए थे, लेकिन तब चोर का पता नहीं चल सका था। इसके बाद 15 जनवरी 2026 की रात को फिर से 1 लाख रुपये की चोरी हुई।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

बिना ताला टूटे बार-बार पैसे गायब होने पर मैनेजर को शक हुआ, जिसके बाद दिसंबर 2025 में घर के अंदर गुप्त रूप से CCTV कैमरे लगवाए गए। 15 जनवरी 2026 को रात करीब 9 बजे CCTV फुटेज में देखा गया कि पूर्व कर्मचारी सुरेंद्र शर्मा बड़े आराम से फ्लैट में दाखिल हुआ। उसके पास घर, बेडरूम और अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां थीं। फुटेज में उसे अलमारी से पैसे निकालते हुए देखा गया। पहचान होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

अंबोली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी की गई राशि की बरामदगी और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , Ajit Pawar Death LIVE Updates , अजित पवार प्लेन क्रैश और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।