'उनकी बातें सुनना एकदम सिरदर्द था', संसद में राहुल गांधी के भाषण पर क्या बोलीं कंगना रनौत
संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि उनकी (राहुल गांधी) बात सुनना एकदम सिरदर्द था। वे अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं। यह बहुत परेशान करने वाला था। चेयरमैन ने भी उन्हें रोकने को कहा।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से शुक्रवार को संसद में दिए भाषण पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने निशाना साधा है। संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी (राहुल गांधी) बात सुनना एकदम सिरदर्द था। वे अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं। यह बहुत परेशान करने वाला था। चेयरमैन ने भी उन्हें रोकने को कहा। कंगना ने राहुल के बयान पर कहा, 'उन्होंने अपने बचपन में एक मैजिक शो देखा था। एक जादूगर ने जंजीरों से बांधा था। रात में उन्हें कंपन होती थी और दादी उन्हें कहानियां सुनाती थीं। जब लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें यह सब बंद करने के लिए कहा तो उनका जवाब था कि आपको मजे आएंगे, मजे लीजिए। पूरी दुनिया और पूरा देश देख रहा है कि वे क्या बोल रहे हैं। उन्होंने संसद का मजाक उड़ाया है।'
राहुल गांधी ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना कहा कि बालाकोट, नोटबंदी, सिंदूर का जादूगर पकड़ा गया। इस पर एनडीए सांसदों ने विरोध किया और कहा कि राहुल प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने उनके विवादित शब्दों को कार्यवाही से हटा दिया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने जादूगर वाले बयान पर बाद में प्रतिक्रिया दी। संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यह एक पहेली है, मैं इसका जवाब ऐसे ही नहीं बताऊंगा। अगर मुझे इसका हल मिल गया तो मैं आपको बताऊंगा कि यही है।'
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
वहीं, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण को लेकर उन पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यह पीसी सरकार का मैजिक शो या माइकल जैक्सन के डांस जैसा था। भाजपा सांसद ने कहा, 'मुझे लगा कि आज नेता प्रतिपक्ष से माताओं-बहनों के लिए कुछ सुनने के लिए मिलेगा, लेकिन उन्होंने जो भाषण दिया तो मुझे लगा कि मैंने पीसी सरकार का जादू शो या माइकल जैक्सन का डांस देख लिया। मैं भ्रमित हूं कि वह पीसी सरकार थे या माइकल जैक्सन।'
निशिकांत दुबे ने कहा, 'लेकिन मुझे फिर याद आया कि आज 17 अप्रैल है। 17 अप्रैल 1987 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बोफोर्स की कमीशनखोरी का पहली बार आरोप लगा था।' दुबे ने आरोप लगाया कि इसी दिन 1998 में सीताराम केसरी को हटाकर सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं तथा 17 अप्रैल 1999 को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को क्रिश्चियन लॉबी के दबाव में गिरधर गमांग से वोट कराकर इस्तीफा दिलाया गया था।' भाजपा सांसद ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि आज 17 अप्रैल है, इसलिए उनका पीसी सरकार और माइकल जैक्सन होना लाजिमी है।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें

