बीजेपी नेता ने सेंट्रल जेल के अंदर ली शपथ, केरल हाई कोर्ट ने दी थी इजाजत; पूरा मामला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

केरल की राजनीति में पहली बार किसी नेता को जेल के अंदर ही शपथ दिलाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी पार्षद सुगाथन आर को दोबारा शपथ दिलाई जानी थी। हालांकि वह जेल में थे। हाई कोर्ट ने उन्हें जेल में ही शपथ दिलाने की अनुमति दे दी।

R Sugathan

केरल की राजनीति में एक अजीब घटना सामने आई है। यहां बीजेपी के एक पार्षद को सेंट्रल जेल के अंदर ही शपथ लेनी पड़ी। केरल हाई कोर्ट के आदेश के बाद ऐसा किया गया है। जेल में ही उनके शपथग्रहण की पूरी व्यवस्था की गई थी। दरअसल तिरुवनंतपुरम के वाजोत्तुकोनन वॉर्ड से जीत करने वाले बीजेपी के पार्षद सुगाथन आर वियूर सेंट्रल जेल में हैं। उन्हें प्रिवेंटिव डिटेंशन में रखा गया है। हाई कोर्ट ने कहा था कि अगर कोई जीता हुआ नेता जेल में है तो उसे वहीं शपथ दिलवाई जाए। इसके बाद जेल की लाइब्रेरी में उनकी शपथ ग्रहण की तैयारी की गई।

20 पार्षदों को दिलाई गई दोबारा शपथ

पिछले महीने हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि बीजेपी के 20 पार्षदों को दोबारा शपथ लेनी होगी क्योंकि इससे पहले जो शपथ ली गई थी वह फॉर्मेट के मुताबिक नहीं थी। सुगाथन आर पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में उन्हें अंतरिम जमानत मिल चुकी है। इसके बाद भी उन्हें एहतियातन हिरासत में रखा गया है। उन्हें नए शिरे से शपथ लेने के लिए कॉर्पोरेशन के ऑफिस पहुंचना था। लेकिन जेल में होने की वजह से यह संभव नहीं था।

सुगाथन को केरल एंटी सोशल ऐक्टिविटीज (प्रिवेंशन) ऐक्ट के तहत हिरासत में ले लिया या। सोमवार को कोर्ट ने सेंट्रल जेल के अधीक्षक को निर्देश दिया कि शपथ ग्रहण के लिए जरूरी इंतजाम करें। कोर्ट ने मेयर और निकाय के अन्य अधिकारियों को भी जेल जाने की इजाजत दी थी।

हाई कोर्ट ने कहा कि बीजेपी नेता को केएएपीए के तहत हिरासत में रखा गया है और इसलिए शपथ ग्रहण के लिए रिहा नहीं किया जा सकता। हालांकि लोकतंत्र में जनादेश का भी सम्मान होना चाहिए और इसलिए उन्हें जेल में ही शपथ लेने की अनुमति दी जाती है। बता दें कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम के चुनाव 2025 में हुए थे। 21 दिसंबर 2025 को उन्होंने पहली बार शपथ ली थी, हालांकि कोर्ट ने बाद में उस शपथ को अमान्य कराार दिया।

कोर्ट ने कहा था कि कोई भी जनप्रतिनिधि वैधानिक शपथ लेते हुए किसी राजनीतिक व्यक्ति, देवता या संगठन का नाम अपने मन से नहीं जोड़ सकता है। 24 जून को पार्षदों को दोबारा शपथ दिलाई गई। पेच सुगाथन की शपथ को लेकर फंसा था जिसपर हाई कोर्ट ने जेल में शपथ का आदेश दे दिया। केरल की राजनीति में यह अपनी तरह का पहला मामला है जब जेल में किसी नेता को शपथ दिलाई गई है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।