यहां भाजपा नेता ने पत्रकार से गुपचुप कर ली शादी, दावत में मुख्यमंत्री भी पहुंचे; देखें PHOTOS

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुए इस विवाह समारोह में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहुंचे थे। वहीं, मेहमानों की लिस्ट में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार समेत कई बड़े नेताओं का नाम भी शामिल था। समारोह की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं।

Shankudev Panda and Swarnali Sarkar

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी नेता शंखुदेव पंडा ने परिणय सूत्र में बंध गए हैं। उन्होंने पत्रकार स्वर्णाली सरकार से एक छोटे समारोह में शादी कर ली है। खबर है कि इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी शिरकत की थी। कहा जा रहा है कि पंडा और सरकार के बीच लंबे समय से रिलेशन की अटकलें थीं, लेकिन कभी भी इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया था।

संघवाद प्रतिदिन की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को राजधानी कोलकाता के लग्जरी होटल पोलो फ्लोटेल में समारोह आयोजित हुआ था। इसमें सीएम शुभेंदु अधिकारी के अलावा केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, तापस रॉय समेत भाजपा के कई बड़े नाम शामिल हुए थे। पंडा राजनेता के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर भी हैं।

मजूमदार की तरफ से शादी समारोह की कुछ तस्वीरें भी एक्स पर शेयर की गई थीं। उन्होंने लिखा, 'शंकुदेव पंडा और स्वर्णाली सरकार के वेडिंग रिसेप्शन में जाना और नए जोड़े को आशीर्वाद देना खुशी की बात रही। जब वे एक साथ इस खूबसूरत यात्रा पर निकल रहे हैं तो उन्हें जीवन भर प्यार, खुशी, अच्छा स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिले। आने वाले वर्षों में उनकी हर सफलता और खुशी के अनगिनत क्षणों की कामना करता हूं।'

भाजपा नेता शंकुदेव पंडा और पत्रकार स्वर्णाली सरकार ने की शादी।

आरजी कर कांड पर बना रहे हैं फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में पंडा ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। यह फिल्म आरजी कर हॉस्पिटल रेप और मर्डर केस पर आधारित होगी। फिल्म को राणा सरकार प्रोड्यूस कर रहे हैं। संभावनाएं हैं कि फिल्म की शुरुआत अगस्त में हो सकती है। हालांकि, अब तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।

आरजी कर चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के सेमिनार हॉल में 8 अगस्त 2024 को रात्रि पाली के दौरान स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। कोलकाता पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को गिरफ्तार किया था। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।

लंबे समय से थी रिश्ते की चर्चा

पंडा और सरकार के बीच रिलेशनशिप की चर्चाएं काफी लंबे समय से चली आ रही थीं। हालांकि, दोनों पक्ष इसपर सार्वजनिक रूप से बोलने से बचते रहे हैं। खास बात है कि सरकार की दो बेटियां भी हैं। वह पहले ही सिंगल मदर बनने के फैसले का ऐलान कर चुकी हैं। हालांकि, अब पंडा के तौर पर इस परिवार में नए सदस्य की एंट्री हो गई है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।