Hindi NewsIndia NewsBJP leader says Time for Hindus to unite to stop demographic change in Bengal
हिंदू अपनी ही भूमि पर द्वितीय श्रेणी के नागरिक बन जाएंगे, बंगाल में भाजपा नेता ने क्या कहा

हिंदू अपनी ही भूमि पर द्वितीय श्रेणी के नागरिक बन जाएंगे, बंगाल में भाजपा नेता ने क्या कहा

संक्षेप:

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि विभाजन में बंगाली हिंदुओं को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश में हमारे हिंदू भाई अत्याचारों के शिकार हैं। वहां मंदिरों और मठों में तोड़फोड़ की जा रही है।'

Dec 07, 2025 09:42 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

कोलकाता में आयोजित गीता पाठ में बड़े पैमाने पर लोगों के शामिल होने से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। बीजेपी की पश्चिम बंगाल यूनिट के नेताओं ने कहा कि समय आ गया है कि हिंदू मतभेदों को भुलाकर राज्य में जनसांख्यिकीय बदलाव को रोकने के लिए एकजुट हों। सनातन संस्कृति संसद की ओर से कोलकाता के बीचों-बीच स्थित ब्रिगेड ग्रांउड में आयोजित गीता पाठ में पूरे राज्य से लोग आए। इसमें भाजपा नेताओं के साथ-साथ साधु-संत भी शामिल हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने पर BLO की होगी पिटाई, कांग्रेस विधायक की धमकी

केंद्रीय शिक्षा व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल की स्थिति को देखते हुए हमें ऐसी स्थिति को रोकना होगा। यदि स्थिति को नहीं बदले और अपनी एकजुट शक्ति नहीं दिखाई तो हिंदू अपनी ही भूमि पर द्वितीय श्रेणी के नागरिक बन जाएंगे। पश्चिम बंगाल का निर्माण विभाजन के दौरान हिंदुओं को बचाने के लिए किया गया था। नहीं तो, बंगाली हिंदुओं को पूर्वी पाकिस्तान में रहना पड़ता। बंगाली हिंदुओं के हित में इस तरह के आयोजन आवश्यक हैं।’

बंगाली हिंदुओं को लेकर क्या बोले

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि विभाजन में बंगाली हिंदुओं को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश में हमारे हिंदू भाई अत्याचारों के शिकार हैं। वहां मंदिरों और मठों में तोड़फोड़ की जा रही है। पश्चिम बंगाल में ऐसी ही स्थिति को रोकने के लिए साधु-संतों ने हिंदुओं को जागृत करने की जिम्मेदारी ली है।' उन्होंने कहा कि हमने राम मंदिर का निर्माण किया था और अब हम नियमित रूप से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे।

ममता बनर्जी क्यों नहीं आईं?

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में हिंदुओं का एक भव्य समागम हुआ और वह इसका हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रहे हैं। दावा किया गया था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी गीता पाठ के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस बारे में पूछे जाने पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘अगर कोई सच्चा हिंदू है तो उसे ऐसे निमंत्रणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर वे ऐसा करते हैं तो मुझे संदेह है कि वह वास्तव में हिंदू है या नहीं।’

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।