Hindi NewsIndia Newsbjp leader nazia elahi khan challenged indigo airline said jihadi mentality
कठमुल्लों की बात मान लो, इंडिगो एयरलाइन पर भड़कीं बीजेपी नेता नाजिया खान; दे दी एक चुनौती

कठमुल्लों की बात मान लो, इंडिगो एयरलाइन पर भड़कीं बीजेपी नेता नाजिया खान; दे दी एक चुनौती

संक्षेप:

बीजेपी अल्पसंख्यक सेल की नेता नाजिया इलाही खान ने आरोप लगाया था कि इंडिगो के तीन मुस्लिम कर्मचारियों ने उनके साथ  बदसलूकी की है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए इंडिगो से कहा है कि उन्हें ब्लैकलिस्ट करके दिखाए। उन्होंने इंडिगो पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

Dec 23, 2025 12:12 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय जनता पार्टी (BJP) अल्पसंख्यक सेल की नेता नाजिया इलाही खान ने आरोप लगाया है कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से निकलते समय इंडिगो के कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने इंडिगो के मालिक पर हमला करते हुए कहा कि इंडिगो का रवैया हर मामले में दोहरा रहता है। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो इंडिगो उन्हें ब्लैकलिस्ट करके दिखाए। उन्होंने इंडिगो पर मुस्लिमों और पाकिस्तान का समर्थन करने का भी आरोप लगाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खान ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस घटना जानकारी देते हुए एक वीडियो क्लिप पोस्ट की। इसमें वह हवाई अड्डे के टर्मिनल पर एयरलाइन कर्मचारियों के साथ बहस करती दिख रही हैं। उन्होंने बताया कि दुर्व्यवहार चेक-इन काउंटर से शुरू हुआ और बोर्डिंग प्रक्रिया तक जारी रहा। खान ने कहा कि वह किसी भी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं।

नाजिया इलाही खान ने कहा, इंडिगो के मालिक को भारत और पाकिस्तान दोनों के मुस्लिम समर्थकों की बात सुननी चाहिए और मैं चुप नहीं रहने वाली हूं। उन्होंने कहा कि जब भी इंडिगो के उम्माह कर्मचारी अपनी जिहादी मानसिकता का प्रदर्शन करेंगे, तब मैं उनके हिजाब उतार दूंगी। यह मेरी चुनौती है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन मुस्लिम कर्मचारियों का पक्ष लेती है। खान ने कहा कि अपना बयान डिलीट करने के लिए उन्हें धमकी दी जा रही है।

एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा, अब मुझे समझ में आने लगा है कि इंडिगो का संचालन कैसे होता है और इसके मुस्लिमों के साथ कितने गहरे संबंध हैं। इंडिगो अब अपने मुस्लिम समर्थकों की बात ही सुने और मुझे ब्लैकलिस्ट कर दे। इंडिगो बड़ी संख्या में मुस्लिम कर्मचारियों की भर्ती करता है। इंडिगो एयरलाइन या तो उन्हें कंट्रोल कर ले या फिर उनकी भर्ती बंद कर दे।

उन्होंने कहा, मैंने जैसे ही इंडोगो की तीन मुसलमानों पर बोला, सोशल मीडिया पर मुझ सुअरों की झुंड ने घेरना शुरू कर दिया। इंडिगो को टैग करके कठमुल्लों ने कहा कि नाजिया को इंडिगो से ब्लैकलिस्ट कर दो। मैं भी कह रही हूं इंडिगो से कि मुझे ब्लैकलिस्ट कर दो। क्योंकि अगर तुमने ऐसा नहीं किया तो जितनी बार मैं इंडिगो से यात्रा करूंगी और मुसलमानों कि जिहादी मानसिकता सामने आएगी, उतनी बार मैं वीडियो बनाकर पोस्ट करूंगी। अगर हमें पाकिस्तान से धमकियां आती हैं तो हम इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

खान ने तीन एयरलाइन कर्मचारियों का नाम लेते हुए आरोप लगाया था कि यात्रा के विभिन्न चरणों में कर्मचारियों ने बार-बार और जानबूझकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि वह आपातकालीन परिस्थितियों में यात्रा कर रही थीं।

यह वीडियो वायरल हो गया और इस पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस टिप्पणी से बहस छिड़ गयी है। इसमें यूजर्स ने एयरलाइन स्टाफ के कथित बर्ताव और बातचीत में इस्तेमाल की गई भाषा दोनों पर अलग-अलग राय व्यक्त की है।

खान ने आरोप लगाया है कि उन्हें उनकी राजनीतिक पहचान और देशभक्ति के कारण निशाना बनाया गया है। उन्होंने एयरलाइन की आंतरिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठाया और जवाबदेही की मांग की और कहा कि गलती साबित हुई तो सिर्फ माफी पर्याप्त नहीं होगी। इंडिगो की तरफ से खान के आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने भी इस घटना के संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं की है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।