
दम है तो काट दो मेरा पैर, राज ठाकरे को भाजपा नेता अन्नामलाई का चैलेंज; क्या है पूरा मामला
भाजपा नेता के अन्नामलाई ने सोमवार को मनसे चीफ राज ठाकरे पर हमला बोला। अन्नामलाई ने राज ठाकरे को ललकारते हुए कहा कि वह मुंबई आ रहे हैं। अगर हिम्मत है तो रोककर दिखाएं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी में दम है तो मेरा पैर काट दे।
भाजपा नेता के अन्नामलाई ने सोमवार को मनसे चीफ राज ठाकरे पर हमला बोला। अन्नामलाई ने राज ठाकरे को ललकारते हुए कहा कि वह मुंबई आ रहे हैं। अगर हिम्मत है तो रोककर दिखाएं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी में दम है तो मेरा पैर काट दे। असल में राज ठाकरे ने अन्नामलाई के नाम का मजाक उड़ाते हुए उन्हें रसमलाई कह दिया था। इसके अलावा राज ठाकरे ने अन्नामलाई के मुंबई के मुद्दों पर बोलने को लेकर भी सवाल उठाया था।
चेन्नई में एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि उन्हें कई धमकियां मिली हैं। कुछ लोगों ने उनका पैर काटने की धमकी दी है। अन्नामलाई ने कहा कि आदित्य ठाकरे और राज ठाकरे मुझे धमकी देने वाले होते कौन हैं?मुझे किसान का बेटा होने पर गर्व है। उन लोगों ने केवल मुझे गालियां देने के लिए मीटिंग की है। मुझे तो नहीं लगता कि यह लोग इतने महत्वपूर्ण हो गए हैं। अन्नामलाई ने आगे लिखा कि किसी ने लिखा है कि अगर मैं मुंबई आता हूं तो वो मेरा पैर काट देगा। अगर मुझे इन बातों का डर होता तो मैं अपने गांव में ही रह गया होता।
भाजपा के पूर्व तमिलनाडु अध्यक्ष ने इस दौरान अन्नामलाई ने कहा कि अगर मैं कहता हूं कि कामराज भारत के महान नेताओं में से एक हैं तो क्या इसका मतलब यह है कि वह तमिल नहीं हैं? अगर मैं कहता हूं कि मुंबई विश्वस्तरीय शहर है तो क्या इसका यह मतलब होता है कि महाराष्ट्र के लोगों ने इसे नहीं बनाया है? बता दें कि रविवार को राज ठाकरे ने मुंबई को अंतर्राष्ट्रीय शहर बताने पर अन्नामलाई पर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने अपने चाचा बाल ठाकरे का भी जिक्र किया कि उन्होंने नारा दिया था, हटाओ लुंगी, बजाओ पुंगी। यह रैली यूबीटी और मनसे ने संयुक्त रूप से की थी।





