Hindi NewsIndia NewsBJP is preparing for major changes in new year rumors of a cabinet expansion who will get a chance
नए साल में भजापा में बड़े बदलाव की तैयारी, कैबिनेट विस्तार की भी सुगबुगाहट; किन्हें मिलेगा मौका

नए साल में भजापा में बड़े बदलाव की तैयारी, कैबिनेट विस्तार की भी सुगबुगाहट; किन्हें मिलेगा मौका

संक्षेप:

ऐसे नेतृत्व को आगे लाया जाएगा, जो अगले दो दशकों तक पार्टी को विभिन्न स्तरों पर आगे ले जा सके। यह मिशन उसी तरह का है, जैसा केंद्र की मोदी सरकार अपने ‘विजन 2047’ के तहत आगे बढ़ा रही है।

Dec 21, 2025 06:32 am ISTHimanshu Jha हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली।
share Share
Follow Us on

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना नया कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रूप में चुन लिया। इनके हाथों में ही आने वाले समय में भाजपा की कमान जाने वाली है। इसके बाद अब संगठन में फेरबदल के कयास तेज हो गए हैं। खबर है कि भाजपा में संगठन चुनावों की प्रक्रिया अगले माह पूरी होने के साथ ही बड़े बदलावों की शुरुआत हो जाएगी। ये बदलाव केवल संगठन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सरकार में भी दिखाई देंगे। जल्द ही केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार भी देखने को मिल सकता बै।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संगठन विस्तार की प्रक्रिया सभी स्तरों पर लागू होने में लगभग छह माह का समय लग सकता है। संगठन में युवा और अनुभव का अनुपात लगभग आधा-आधा रहेगा और सरकार में भी करीब छह माह के भीतर इसी तरह का संतुलन देखने को मिलेगा। युवा नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के साथ ही पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अब भविष्य की पार्टी तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

ऐसे नेतृत्व को आगे लाया जाएगा, जो अगले दो दशकों तक पार्टी को विभिन्न स्तरों पर आगे ले जा सके। यह मिशन उसी तरह का है, जैसा केंद्र की मोदी सरकार अपने ‘विजन 2047’ के तहत आगे बढ़ा रही है। सूत्रों के अनुसार, 15 जनवरी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के विधिवत चुनाव में नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को पार्टी की कमान सौंप दी जाएगी और फरवरी के मध्य में संभावित राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन में इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

केंद्र सरकार में नए चेहरों को प्रमुखता मिलेगी

सूत्रों के अनुसार, संसद के बजट सत्र के बाद केंद्र सरकार में भी फेरबदल की संभावना है और इसमें नए चेहरों को प्रमुखता दी जाएगी। मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल में अभी तक मंत्रिपरिषद का विस्तार नहीं हुआ है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मंत्रिपरिषद का विस्तार प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है, लेकिन संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय संगठन की नई टीम के गठन के बाद इसकी संभावनाएं जरूर बनेंगी। इसमें सरकार की आवश्यकताओं, राजनीतिक परिस्थितियों और आने वाले चुनावों को ध्यान में रखा जाएगा।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।