Hindi NewsIndia NewsBJP hit back at Congress for criticizing the renaming of MNREGA Scheme
मनरेगा का नाम बदलने पर बवाल; कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा बोली- भावना को नहीं समझ सकते

मनरेगा का नाम बदलने पर बवाल; कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा बोली- भावना को नहीं समझ सकते

संक्षेप:

भाजपा सुधांशु नेता त्रिवेदी ने पलटवार करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री इस योजना का नाम नहीं बदल रहे हैं, बल्कि इसकी भावना को बदल रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और जनता की सेवा में समर्पित कर दिया है।

Dec 13, 2025 11:56 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

भाजपा ने शनिवार को कहा कि ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला इसका नाम बदलने के लिए नहीं, बल्कि इसकी भावना को बदलने के लिए है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने पर कांग्रेस की आलोचना का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल और उसके नेता इस फैसले को समझ नहीं सकते क्योंकि वे विशेषाधिकार की भावना से काम करते हैं। भाजपा नेता त्रिवेदी ने परोक्ष तौर पर महात्मा गांधी के नाम की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘जिस नाम पर कांग्रेस अपना विशेष अधिकार मानती है, वह पूरे देश का है।’

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:वंदे भारत यात्रियों की मौज; यात्रा में मिलेगी यह खास सुविधा, और सुहाना होगा सफर

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलकर ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’ करने वाले एक विधेयक को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार योजनाओं का नाम बदलने में मास्टर है और सवाल किया कि इस योजना के नाम में महात्मा गांधी होने में क्या गलत है। कांग्रेस महासचिव व संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कभी मनरेगा को विफलता का स्मारक कहा था, लेकिन अब इस क्रांतिकारी योजना का श्रेय लेने के लिए इसका नाम बदल रहे हैं।

नाम बदलने पर भाजपा ने क्या कहा

भाजपा नेता त्रिवेदी ने पलटवार करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री इस योजना का नाम नहीं बदल रहे हैं, बल्कि इसकी भावना को बदल रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और जनता की सेवा में समर्पित कर दिया है और वे इसी भावना के साथ काम करते हैं। त्रिवेदी ने मनरेगा का नाम बदलने की कांग्रेस की ओर से आलोचना किए जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘कांग्रेस ने 'आगे-पीछे हमारी सरकार, हम हैं यहां के राजकुमार’ के सिद्धांत पर काम किया है, वह उस भावना को नहीं समझ सकती जिसके साथ प्रधानमंत्री काम करते हैं।’

किंग्सवे का नाम बदलकर राजपथ

कांग्रेस के इस आरोप पर कि सरकार इस योजना का श्रेय ले रही है, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने न तो कोई उपयोगी काम किया है और न ही कोई ऐसा काम जिसका श्रेय लिया जा सके। त्रिवेदी ने कहा, ‘आपने सत्ता की भावना के चलते किंग्सवे का नाम बदलकर राजपथ रखा। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से इसका नाम कर्तव्यपथ रखे जाने के बाद कर्तव्य की भावना जागृत हुई।’ उन्होंने कहा, ‘7 रेस कोर्स रोड नाम से शाही घुड़सवारी का आभास होता था। जब इसका नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग किया गया, तो इससे जन कल्याण की भावना उत्पन्न हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदलकर सेवा तीर्थ रखने से सेवा का भाव उत्पन्न हुआ।’

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।