Gen-Z को साधने में जुटी भाजपा, नितिन नवीन ने स्मृति ईरानी को दी जिम्मेदारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय टीम में विनोद तावड़े और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है, जबकि स्मृति ईरानी, बिप्लव कुमार देव और सतीश पूनिया जैसे नेताओं को नए राष्ट्रीय महासचिव के रूप में शामिल किया गया है।

Gen-Z को साधने में जुटी भाजपा, नितिन नवीन ने स्मृति ईरानी को दी जिम्मेदारी
नितिन नवीन द्वारा बनाई गई टीम में स्मृति ईरानी को जगह मिली है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देश के युवाओं और जनरेशन जेड (Gen Z) के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करने के लिए एक विशेष आउटरीच प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए पार्टी ने एक उच्च स्तरीय केंद्रीय टीम का गठन किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस विशेष आउटरीच अभियान का नेतृत्व करने के लिए गठित टीम में संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व का समावेश किया गया है।

इस टीम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े भी शामिल हैं। वहीं, गुजरात सरकार में मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री ओपी चौधरी को भी इसमें शामिल किया गया है। इस टीम का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं की आकांक्षाओं, चिंताओं और उम्मीदों को समझना तथा उन्हें सीधे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ संवाद स्थापित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

इस कार्यक्रम का मकसद युवा मतदाताओं और पहली बार वोट डालने वाले नागरिकों के साथ संवाद, परिचर्चा और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीधा संपर्क बनाना है। इसके जरिए भाजरा रोजगार, तकनीक, स्टार्ट-अप और शिक्षा जैसे मुद्दों पर युवाओं के विचारों को अपने एजेंडे में शामिल करना चाहती है। साथ ही नए और युवा मतदाताओं के बीच पार्टी की पहुंच को मजबूत करने का भी लक्ष्य है।

यह पहल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा अपनी नई केंद्रीय कार्यकारिणी टीम की घोषणा के बाद हुई पहली बैठक के तुरंत बाद सामने आई है। हाल ही में घोषित नई राष्ट्रीय टीम में विनोद तावड़े और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है, जबकि स्मृति ईरानी, बिप्लव कुमार देव और सतीश पूनिया जैसे नेताओं को नए राष्ट्रीय महासचिव के रूप में शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का नया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि भाजपा जल्द ही इस Gen Z आउटरीच प्रोग्राम की विस्तृत कार्ययोजना, तारीखों और देशव्यापी कार्यक्रमों के प्रारूप की घोषणा करेगी।

बैठक में और क्या-क्या चर्चा?

सूत्रों के अनुसार, बैठक में इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं एवं पहलों को जनता तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने बताया कि दिन में और बैठकें प्रस्तावित हैं, जिनमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राज्य प्रभारी शामिल होंगे।

भाजपा ने अपने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय को पद से हटाकर उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को नियुक्त किया है। वहीं, गुजरात के हेमांग जोशी को पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या का स्थान लिया है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsGen-Z को साधने में जुटी भाजपा, नितिन नवीन ने स्मृति ईरानी को दी जिम्मेदारी