पीएम मोदी को आतंकवादी कहकर बुरे फंसे खरगे, बीजेपी ने चुनाव आयोग से एक्शन लेने की मांग की
बाद में खरगे ने कहा, ‘वे (पीएम मोदी) लोगों और राजनीतिक दलों को आतंकित कर रहे हैं। मैंने शाब्दिक अर्थ में कभी नहीं कहा कि वे आतंकवादी हैं। वे अपनी सत्ता और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं, विपक्षी दलों को बदनाम कर रहे हैं।’
बीजेपी ने चुनाव आयोग से मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आतंकवादी वाले बयान पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने मंगलवार को चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को लेकर तुरंत संज्ञान लेने और उन्हें सार्वजनिक माफी मांगने का निर्देश देने की अपील की गई है। पार्टी ने मांग की कि खरगे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई शुरू की जाए। साथ ही, उन पर उचित प्रचार प्रतिबंध लगाए जाएं।
बीजेपी ने कहा कि उसके प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल शामिल हैं, जो बुधवार को चुनाव आयोग से मिलेंगे और इस मुद्दे को उठाएंगे। यह मांग तब आई जब खरगे ने चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे सरकारी मशीनरी और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्षी दलों और लोगों को आतंकित कर रहे हैं। खरगे ने एआईएडीएमके के बीजेपी के साथ गठबंधन की आलोचना करते हुए शुरू में प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा। हालांकि, जब पत्रकारों ने स्पष्टीकरण मांगा तो कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनका मतलब था कि प्रधानमंत्री देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को आतंकित कर रहे हैं।
खरगे ने अपने बयान पर दी सफाई
मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, 'वे लोगों और राजनीतिक दलों को आतंकित कर रहे हैं। मैंने शाब्दिक अर्थ में कभी नहीं कहा कि वे आतंकवादी हैं। वे अपनी सत्ता और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं, विपक्षी दलों को बदनाम कर रहे हैं।' वहीं, बीजेपी ने चुनाव आयोग को दिए अपने ज्ञापन में खरगे के बयान को अत्यंत अपमानजनक बताया और कहा कि यह चुनाव आचार संहिता का प्रथम दृष्टया उल्लंघन है। पार्टी ने मांग की कि आयोग तुरंत संज्ञान ले, खरगे को सार्वजनिक माफी/वापसी देने का निर्देश दे और/या उनके प्रचार पर उचित प्रतिबंध लगाए या अन्य सुधारात्मक कदम उठाए।
इसके अलावा, बीजेपी ने आयोग से अनुरोध किया कि खरगे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 175, 171/174, 356(1) और अन्य लागू धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई शुरू की जाए। पार्टी ने यह भी मांगा कि खरगे के बयान को आगे प्रचार सामग्री या डिजिटल माध्यमों में फैलाने पर तुरंत रोक लगाई जाए और मीडिया व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इसे हटाने का निर्देश दिया जाए। बीजेपी ने कहा कि चुनाव आयोग को ऐसे आदेश पारित करने चाहिए जो चुनावी प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखें और मुद्दा-आधारित, स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण प्रचार सुनिश्चित करें।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें

