Hindi NewsIndia NewsBJP decided formula for seat sharing in Bihar assembly Elections good news for Chirag Paswan too
बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर BJP ने तय किया 'फॉर्मूला', किसे कितनी? चिराग के लिए गुड न्यूज

बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर BJP ने तय किया 'फॉर्मूला', किसे कितनी? चिराग के लिए गुड न्यूज

संक्षेप: बिहार की राजनीति में एनडीए में अभी तक जेडीयू ही सबसे अधिक सीटों पर लड़ती रही है। इस चुनाव में भी सीट शेयरिंग से पहले बिग ब्रदर की चर्चा होने लगी है। हालांकि अब सीट शेयरिंग की घोषणा के बाद ही तस्वीरें साफ होंगी।

Fri, 12 Sep 2025 06:23 AMHimanshu Jha हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar NDA Seat Sharing: उपराष्ट्रपति चुनाव में एकजुटता दिखाने के बाद अब भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बिहार की चुनावी तैयारी में जुट गया है। यहां अभी सीट बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया गया। हालांकि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एनडीए के सभी घटक दलों की भूमिका को लेकर तस्वीर साफ कर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एनडीए के बीच सीट बंटवारे को लेकर इस माह के आखिर में फैसला होने की संभावना है। इस बीच भाजपा नेतृत्व ने सभी सहयोगी दलों के लिए एक फॉर्मूला तय कर दिया है। उन्हें आश्वस्त किया है कि उनको उनकी ताकत के अनुसार सीटें मिलेंगी, लेकिन वह किसी दल या नेता के दबाव में नहीं आएगी। यह भी साफ कर दिया गया है कि गठबंधन में कोई बड़ा भाई और छोटा भाई नहीं होगा, बल्कि सभी सहयोगी होंगे।

बिहार में एनडीए में पिछले विधानसभा चुनाव, बीते साल हुए लोकसभा चुनाव व मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार सीटों का बंटवारा होगा। भाजपा सूत्रों के अनुसार, भाजपा और जेडीयू के बाद सबसे ज्यादा सीटें लोजपा (रामविलास) को मिलेंगी। पिछले चुनाव में यह दल गठबंधन से बाहर था, लेकिन लोकसभा चुनाव साथ में मिलकर लड़ा था और उसका प्रदर्शन बेहतर रहा था। गठबंधन के अन्य प्रमुख सहयोगियों हम और रालोमो को भी उनकी ताकत तथा रणनीति के हिसाब से सीटें दी जाएंगी।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने साफ कर दिया है कि सीट बंटवारा जीत के आधाार पर होगा और किसी दल या नेता का दबाव स्वीकार नहीं होगा। इसके अलावा, गठबंधन में कोई बड़ा भाई या छोटा भाई नहीं होगा, सभी सहयोगी होंगे। जिसकी जितनी क्षमता व ताकत उसके अनुसार ही सीट बांटी जाएंगी। इसमें सामाजिक, राजनीतिक एवं क्षेत्रीय समीकरणों के साथ विपक्षी रणनीति को भी ध्यान में रखा जाएगा।

आपको बता दें कि बिहार की राजनीति में एनडीए में अभी तक जेडीयू ही सबसे अधिक सीटों पर लड़ती रही है। इस चुनाव में भी सीट शेयरिंग से पहले बिग ब्रदर की चर्चा होने लगी है। हालांकि अब सीट शेयरिंग की घोषणा के बाद ही तस्वीरें साफ होंगी।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।