Hindi NewsIndia NewsBJP Chief Nitin Nabin in action mode took whole day meet focuses on five state assembly elections
BJP अध्यक्ष बनते ही ऐक्शन में नितिन नवीन, 2 सत्रों में दिनभर हाई लेवेल मीटिंग; चुनावी राज्यों पर क्या निर्देश

BJP अध्यक्ष बनते ही ऐक्शन में नितिन नवीन, 2 सत्रों में दिनभर हाई लेवेल मीटिंग; चुनावी राज्यों पर क्या निर्देश

संक्षेप:

दो सत्रों में दिनभर चली बैठक में नवीन ने पार्टी पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने वीबी-जी राम जी अधिनियम को लेकर कांग्रेस के “नकारात्मक अभियान” का जवाब देने के निर्देश दिए।

Jan 21, 2026 08:23 pm ISTPramod Praveen पीटीआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई जिम्मेदारियां संभालने के एक दिन बाद बुधवार (21 जनवरी को) को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ अपनी पहली रणनीतिक बैठक की और पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार, दो सत्रों में दिनभर चली बैठक में नवीन ने पार्टी पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने वीबी-जी राम जी अधिनियम को लेकर कांग्रेस के “नकारात्मक अभियान” का जवाब देने के निर्देश दिए और नई ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास तेज करने को कहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भाजपा पहले से ही पूरे देश में एक अभियान चला रही है, ताकि यूपीए सरकार द्वारा शुरू की गई मनरेगा योजना की जगह लेने वाली योजना के खिलाफ विमर्श बनाने के कांग्रेस के प्रयासों का मुकाबला किया जा सके। सूत्रों के अनुसार, बैठक में नवीन ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ देश भर में चुनाव प्रचार अभियान के संचालन के तरीके पर चर्चा की और इसे और मजबूत करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

ये भी पढ़ें:कुशवाहा की लिट्टी से दूर रहे RLM के MLA नितिन नबीन के भोज में दिखे, गुटबाजी?

बैठक में जेपी नड्डा भी रहे साथ

इस बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिसमें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्य इकाई के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ उपस्थित थे। एक नेता ने बताया, “नड्डा ने प्रतिनिधियों को संबोधित किया और बैठक में चर्चा किए गए विभिन्न मुद्दों पर अपना मार्गदर्शन और सुझाव दिए।”

एक दिन पहले चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति

एक दिन पहले उन्होंने केरल विधानसभा और ग्रेटर बेंगलुरु महानगर निगम के अगामी चुनावों के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी और सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को अलग-अलग विज्ञप्तियों में बताया था कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केरल के लिए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को सह-चुनाव प्रभारी बनाया है।

ये भी पढ़ें:बंगाल में कौन हैं BJP के ये 4 शांतिदूत, क्यों पड़ी इनकी जरूरत; 5% वोट का टारगेट

इसी प्रकार, ग्रेटर बेंगलुरु महानगर निगम के अगामी चुनाव के लिए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राममाधव को चुनाव प्रभारी तथा राजस्थान प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पुनिया तथा महाराष्ट्र विधानसभा के पार्टी सदस्य संजय उपाध्याय को सह-चुनाव प्रभारी बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष ने चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक बनाया है।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।